Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

दशहरा उत्सव असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक : सरवीन चौधरी

दशहरा मेला कमेटी लंज को 31 हज़ार व शाहपुर को 40 हजार देने की घोषणा

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 05 Oct 2022

Last updated on: Oct 05, 2022, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  सरवीन चौधरी ने लंज व  शाहपुर में  दशहरा उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी के दिन मनाए जाने वाला दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। 

उन्होंने कहा कि दशहरे का धार्मिक महत्व तो है ही लेकिन यह त्यौहार आज भी बेहद प्रासंगिक हैं तथा आज भी कई बुराईयों के रूप में रावण जिंदा है। यह त्यौहार हमें हर वर्ष याद दिलाता है कि हम बुराई रूपी रावण का नाश करके ही जीवन बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह बुरे आचरण पर अच्छे आचरण की जीत की खुशी में मनाया जाने वाला त्यौहार है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारे प्राचीन मूल्यों एवं संस्कृति को भावी पीढ़ी के लिए सहेजकर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पर्व हमें निर्भिकता से सत्य के मार्ग के अनुसरण का संदेश देता है। सभी धर्मों के लोग इस उत्सव में भाग लेते हैं तथा आपसी भाईचारे, सहिष्णुता और सामाजिक सौहार्द की भावना को और मजबूत बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि विविध सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजनों के लिए प्रदेश सरकार सभी जिला मुख्यालयों पर, जहां यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, इंडोर सभागारों के निर्माण पर बल दे रही है तथा इसके लिए वर्तमान वित वर्ष में करोडों रूपये का प्रावधान रखा गया है।

इसके उपरांत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना करके दशहरा की रस्म अदा कीइस अवसर पर दशहरा कमेटी द्वारा करवाई गई विभिन्न खेलों के विजेताओं को  सरवीण ने स्मृति चिन्ह व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।    

समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण  चौधरी ने दशहरा मेला कमेटी लंज को 31 हज़ार व  शाहपुर मेला कमेटी को 40 हज़ार रुपये देने की घोषणा की।इस अवसर पर जनम सिंह  गुलेरिया , पूर्व प्रधान लंज रमेश , बीडीसी प्रीतम सिंह  मुख्य सलाहकार ,अभिषेक, सोमी शर्मा, सुरिंदर ,ओम प्रकाश मेहरा, कमल मेहरा ,अमलीक सिंह , सोनू ,मोनू, संजीव ,प्रधान आशा देवी , ऊपर लंज रेखा देवी , व्यपार मण्डल प्रधान नसीब राणा , विनय डोगरा , गिरधारी  लाल  पूर्व प्रधान दलजीत कौर , बीडीसी कत्तक  शाहपुर व्यापार मण्डल के प्रधान जितेन्द्र सोंधी , जोगिंदर महाजन उर्फ जिन्दू,राकेश मनु,सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD