Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जनकल्याण को सर्वोच्च अधिमान देते हुए अनेक महत्वाकांक्षी योजनायें कार्यान्वित : सरवीण चौधरी

परेई में वार्षिक पारितोषक वितरण समारोह में पधार कर शोभा बढ़ाई

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 04 Oct 2022

Last updated on: Oct 04, 2022, 00:00 IST

वर्तमान सरकार का सेवाकाल समूचे प्रदेश के अभूतपूर्व विकास का गवाह बना है। जनकल्याण को सर्वोच्च धीमान देते हुए हमारी सरकार ने नेक नियत नई सोच व मजबूत इरादों के साथ अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं और कार्यक्रम कार्यान्वित किए हैं जिनके लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे हैं । 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी आज मंगलवार को हाई  स्कूल परेई   के वार्षिकोत्सव , मुहाड में 6.50 लाख से निर्मित  सामुदायिक भवन व  5 लाख से बने  में महिला मंडल भवन के लोकार्पण के उपरांत लोगों को सम्बोधित करते हुए बोल रही थीं । मंत्री महोदय ने बधाई देते हुए कहा कि हाई स्कूल परेई को स्तरोन्नत करके वरिष्ठ माध्यमिक का दर्जा प्राप्त हुआ  ताकि बच्चों को मुश्किल का सामना न करना पड़े । 

उन्हें घर द्वार उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके । इससे पूर्व रावा स्कूल को भी स्तरोन्नत करके  माध्यमिक विद्यालय का दर्जा  प्राप्त हुआ उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षा से बंचित न रहे प्रदेश सरकार भरसक प्रयास कर रही है।   इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और स्कूल में शिक्षा और खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार भेंट किए।

इसके अतिरिक्त सरवीण ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के  8  हज़ार देने की घोषणा की सरवीण ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए 6 सूत्रीय कार्य योजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 का क्रियान्वयन, आई टी के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, मेधा प्रोत्साहन, समाज एवं अभिभावकों की भागीदारी, पर्यावरण एवं प्रकृति से परिचय तथा रोजगार एवं परामर्श है। उन्होंने कहा कि छात्रों को शिक्षित करने के साथ-साथ कुशल बनाने के लिए भी सरकार प्रयासरत है। 

शिक्षा के माध्यम से ही हम व्यक्तित्व मानसिक कुशलता नैतिक और शारीरिक शक्ति का विकास करना सीखते हैं।  बिना उचित शिक्षा के एक व्यक्ति अपने जीवन के सभी शैक्षिक लाभों से वंचित रह जाता है ।शिक्षा निजी और पेशेवर जीवन में सफलता की इकलौती कुंजी है। शिक्षा हमें विभिन्न प्रकार का ज्ञान और कौशल प्रदान करती है।

सरवीण चौधरी ने बताया कि शाहपुर  करेरी चतरेड सड़क पर टारिंग पर 86 लाख , मुहाड से प्रीतम के घर तक सम्पर्क सड़क पर 3.50 लाख ,  हरनेरा मुहाड सड़क का सुधारीकरण  पर 70  लाख  तथा शाहपुर चकवन लपियाना सड़क  का  सुधारीकरण पर 800 लाख रुपये व्य्य किये गए । ये सब कार्य पूरे कर लिए गए हैं ।

इसके अलावा सरवीण ने बताया कि हरनेरा बडंज सिद्धपुर  सलवाना ततवानी सड़क के सुधारीकरण पर 436 लाख रुपये व्य्य करके  जल्द जी  लोगोँ को समर्पित कर दिया जायेगा । इससे पूर्व  विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सीमा चौधरी  ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।   

इस अवसर पर  जेई लोकनिवि नीरज गर्ग, शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार , पूर्व बीडीसी अश्वनी चौधरी, प्रधानाचार्य  शाहपुर अनिल जरियाल,  कुलदीप, नरेंद्र,  कुलबीर  गुलेरिया, बच्चन चंद, हेडमास्टर अजय आचार्य , जितेंद्र भराडिया, कुलदीप कुमार, राजेश निक्कू  विनोद कुमार  विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधी विभिन्न विभागों से आए अधिकारी व कर्मचारी, स्कूली बच्चे, बच्चों के अभिभावक व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD