Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

चितकारा यूनिवर्सिटी के नए साइकोलॉजी प्रोग्राम का उद्घाटन दीप्ति नवल और प्रसिद्ध साइकोड्रामैटिस्ट और ग्राफो थेरेपिस्ट ने किया

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr. Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr. Madhu Chitkara, Deepti Naval, Rajesh Kothari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Oct 2022

Last updated on: Oct 03, 2022, 00:00 IST

चितकारा यूनिवर्सिटी के अत्याधुनिक साइकोलॉजी प्रोग्राम का उद्घाटन जानी मानी अभिनेत्री, निर्देशक, लेखक, चित्रकार और फोटोग्राफर  दीप्ति नवल, साइकोड्रामैटिस्ट  मैग्डलीन और हैंडराइटिंग विश्लेषक  राजेश कोठारी द्वारा एक विशेष कार्यक्रम में  किया गया।  आज उद्घाटन के मौके पर यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर  डॉक्टर मधु चितकारा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

क्लिनिकल साइकोलॉजी प्रोग्राम (बैचलर ऑफ साइंस और मास्टर्स ऑफ साइंस) को मनोविज्ञान के क्षेत्र में हो रही प्रगति के साथ तालमेल रखते हुए डिजाइन किया गया है।  स्पेशलाइज्ड नॉलेज को हासिल करने के लक्ष्य साथ शुरू  किया  गया यह प्रोग्राम छात्रों  की क्लीनिकल साइकोलॉजी अकादमिक रुचि को बढ़ाने के साथ साथ उनके  व्यक्तिगत  विकास,जागरूकता को  भी  बढ़ाने  में मदद करेगा।

इस अवसर पर गेस्ट स्पीकर दीप्ति नवल ने साइकोलॉजी एंड थिएटर साथ साथ, लम्हा लम्हा विथ दीप्ति नवल मेमोयर विषय  पर सेशन को संबोधित किया। उन्होंने  रंगमंच में साइकोलॉजी  की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने अपनी जीवन यात्रा के बारे में भी बात की जिसे उनके संस्मरण "ए कंट्री कॉल्ड   चाइल्डहुड" में खूबसूरती से कैद किया गया है।

इस अवसर पर एक और गेस्ट स्पीकर  एक्प्रेसिव आर्ट  थेरेपिस्ट, साइको ड्रामेटेस्टिस्ट,व ईस्ट बेस्ट सेंटर फार काउंसिलिंग की फाउंडर  मैग्डलीन जेयरथनम, भी उपस्थित थी ।  उन्होंने साइको ड्रामा की  एक्शन मेदड्स व एक्सपिरिमेंटल एक्सरसाइज के जरिए स्व जागरूकता व अंतर्दृष्टि  हासिल करने के बारे में बताया।

हैंडराइटिंग स्पेशलिस्ट राजेश एस. कोठारी द्वारा आयोजित सत्र में हिस्सा लेने के लिए छात्र बहुत रोमांचित थे। इसका ज्ञान उन्हें अपनी ताकत का पता लगाने के साथ साथ  यह भी  सिखाता है कि  वे कैसे अपनी हैंडराइटिंग में बदलाव करके अपनी प्रोफेशनल और व्यक्तिगत सफलता को सुनिश्चित कर सकते हैं।

चितकारा स्कूल ऑफ साइकोलॉजी एंड काउंसलिंग (सीएसपीसी) ने  बीए (ऑनर्स) एप्लाइड साइकोलॉजी, बीएससी (क्लिनिकल साइकोलॉजी), एमए (एप्लाइड साइकोलॉजी) और एमएससी (क्लिनिकल साइकोलॉजी) के  छात्रों उनकी अल्फा काउंसलर बनने की यात्रा के पहले दिन चितकारा यूनिवर्सिटी  पंजाब में आयोजित इस  शानदार कार्यक्रम में स्वागत किया गया ।  

छात्रों को साइकोलॉजी और रंगमंच के बीच संबंध के बारे में बताया गया क्योंकि साइकोलॉजी  का ज्ञान अभिनेताओं को उनके द्वारा निभाए जाने वाले पात्रों के प्रति बेहतर दृष्टिकोण रखने में मदद करता है। अपने संबोधन में, चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर डॉ मधु चितकारा ने जोर देकर कहा कि, " चितकारा यूनिवर्सिटी से हम अपने छात्रों को हेल्थ सेक्टर के लिए नवीन तकनीकों में प्रशिक्षित अत्यधिक कुशल मनोवैज्ञानिक बनने के लिए तैयार करेंगे ।  

मेंटल  हेल्थ प्रोफेशनल्स बनने के इच्छुक छात्रों में इस प्रोग्राम के जरिए ऐसी आवश्यक कौशल और दक्षता विकसित करने में मदद मिलेगी जो कि एक क्लीनिकल  साइकोलॉजिस्ट के रूप में प्रैक्टिस  करने के लिए जरूरी है। साइकोलॉजी के सभी प्रोग्राम्स इंटरडिसीप्लीनरी ग्रोथ  की भावना के साथ शुरु किए गए हैं  जिसके जरिए छात्र अपने अपने स्पेशलाइजेशन में एकेडमिक इंक्वायरी व शोध को कर सकते हैं ।"

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr. Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr. Madhu Chitkara , Deepti Naval , Rajesh Kothari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD