Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

गुजरात में बदलाव की हवाएँ चल रही हैं और लोग सफलता की नयी इबारत लिखने के लिए उत्साहित : भगवंत मान

पंजाब में करीब 50 लाख घरों को सितम्बर महीने का ज़ीरो बिजली बिल आया : भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, Rajkot, Gujarat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजकोट (गुजरात) , 02 Oct 2022

Last updated on: Oct 02, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि गुजरात में बदलाव की हवाएं चल रही हैं और राज्य के लोग मतदान के बाद में सफलता की नयी कहानियां लिखेंगे। गायों की संभाल की गारंटी देते हुये यहाँ मीडिया के साथ बातचीत करते हुये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की हाज़िरी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गुजरात के लोग भी उन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जो कोई 2022 के मतदान से पहले पंजाब के लोग भी भुगत चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि गुजरात बेहद गंभीर कृषि संकट का सामना कर रहा है, स्कूलों और अस्पतालों की हालत ख़राब है और सड़कें बदतर हालत में हैं। 2022 के मतदान से पहले पंजाब में भी यही हालात थे। भगवंत मान ने कहा कि हालात तभी बदल सकते हैं, अगर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सत्ता में आएगी। 

कांग्रेस और भाजपा की आलोचना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दोनों पार्टियाँ एक ही सिक्को के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन लोटस’ की सबसे अधिक पीड़ित होने के बावजूद कांग्रेस प्रांतीय विधान सभा के चल रहे सैशन के दौरान भाजपा के इस लोकतंत्र विरोधी स्टैंड की हिमायत कर रही है। 

भगवंत मान ने कहा कि पहले कांग्रेस (आई) थी परन्तु अब यह कांग्रेस (भाजपा) बन चुकी है क्योंकि दोनों पार्टियों ने लोगों को और राज्य के संसाधनों को लूटने के लिए हाथ मिला लिया है।पंजाब में आम आदमी सरकार की मिसाली पहलकदमियां गिनाते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली जुलाई से पंजाब सरकार हर बिल पर लोगों को 600 यूनिट बिजली मुफ़्त दे रही है। 

उन्होंने कहा कि इसके नतीजे के तौर पर कुल 72.66 लाख में से लगभग 50 लाख घरों को सितम्बर महीने का बिजली का बिल ज़ीरो आया है, जो कुल संख्या का 68.81 प्रतिशत बनता है। भगवंत मान ने कहा कि इसी तरह पिछले छह महीनों में अब तक 17 हज़ार से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ मुहैया दी गई हैं। 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनकी सरकार, नौकरियों में दमनकारी ठेकेदारी प्रणाली के विरुद्ध है, जिस कारण राज्य में 30 हज़ार से अधिक ठेके पर रखे मुलाजिमों की सेवाओं को पक्का करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन की शुरुआत की है, जिसकी मदद से भ्रष्ट तत्वों को सलाखों के पीछे फेंका जा रहा है।उन्होंने कहा कि सिर्फ़ इमानदार सरकार ही ऐसीं मिसाली और जन हितैषी पहलकदमियां कर सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या के साथ बढ़िया तरीके से निपटने के लिए राज्य सरकार ने गऊ सेवा कमीशन को मज़बूत किया है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य जहाँ एक तरफ़ बेसहारा पशुओं की हादसों में जाती जानें बचाना है, वहीं दूसरे तरफ़ गायों की संभाल यकीनी बनाना है। भगवंत मान ने कहा कि गायों की भलाई के लिए गाय सैस के तर्कसंगत प्रयोग यकीनी बनाने की कोशिशें चल रही हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Rajkot , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD