Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय नेरवा के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 30 Sep 2022

Last updated on: Sep 30, 2022, 00:00 IST

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज चौपाल उपमंडल के बलसन में सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय नेरवा के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। हिमाचल प्रदेश के किसी भी राज्यपाल का नेरवा क्षेत्र का यह पहला दौरा है।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा समिति द्वारा राज्य में शिक्षा का व्यापक विस्तार किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य संस्कारी और सभ्य नागरिक तैयार करना है क्योंकि इन्ही मूल्यों के कारण देश सुरक्षित रह सकता है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा समिति आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश अपनी विरासत को संजो कर ही विकास और प्रगति करता है।

श्री आर्लेकर ने कहा कि देश में शिक्षा के प्रति अनुकूल वातावरण बनाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है। हिमाचल शिक्षा समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि लोगों को समिति के साथ सहयोग करना चाहिए और इन शिक्षण संस्थानों का अधिक से अधिक विस्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने स्कूल के लिए लगभग 2 बीघा जमीन दान देने के लिए स्थानीय निवासी मियां शवान सिंह की सराहना की।

इस अवसर पर हिमाचल शिक्षा समिति के प्रांत अध्यक्ष मोहन केष्टा ने राज्यपाल का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह स्कूल 21 वर्ष से किराये के भवन में चल रहा था और आज इसका भवन बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण में सहयोग करने वाले सभी लोगों का भी आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने विद्या मंदिर स्कूलों की पृष्ठभूमि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि इन स्कूलों का संचालन और रख-रखाव समाज द्वारा ही किया जाता है।इस अवसर पर समाजसेवी कैप्टन संजय पराशर ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने स्कूल निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की राशि दान की है।इस अवसर पर स्थानीय विधायक बलबीर वर्मा, शिक्षा समिति के संगठन मंत्री ज्ञान चंद और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD