Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी में 71.38 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Mandi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 30 Sep 2022

Last updated on: Sep 30, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी शहर के गांधी चौक पर 71.38 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।मुख्यमंत्री ने मण्डी में 55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नगर निगम के नव निर्मित भवन, पंडोह में 6 करोड़ रुपये के व्यय से आईआरबीएन-3 बटालियन के  आवासीय क्वार्टर और आईआरबीएन-3 के शास्त्रागार, 88 लाख रुपये से निर्मित पशु चिकित्साल्य पंडोह तथा 72 लाख रुपये से निर्मित वन विभाग के ट्रैक्कर हट का उदघाटन किया। 

उन्होंने नगर निगम मण्डी में शामिल किए गए क्षेत्रों के लिए 28.94 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना,  नगर निगम मंण्डी में तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले रेडक्रॉस शापिंग कम्प्लेक्स, क्षेत्रीय अस्पताल मण्डी के लिए 92 लाख रुपये की पार्किंग तथा 23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होंने वाले स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय संस्थान और प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास किया।

जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने नगर परिषद मण्डी को नगर निगम का दर्जा प्रदान किया है ताकि इस ऐतिहासिक शहर का सुनियोजित विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस फैसले से शहर के लोगों की भावनात्मक मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का 23 करोड़ रुपये के व्यय से निर्मित होंने वाला क्षेत्रीय संस्थान व प्रशिक्षण केंद्र शिमला और कांगड़ा के बाद अपनी तरह का तीसरा केंद्र होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डी शहर में 250 करोड़ रुपये की लागत से शिवधाम का निर्माण किया जा रहा है, जो प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि शहर में 30 करोड़ रुपये की लागत से डिग्री कॉलेज का भवन भी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मण्डी में प्रदेश का दूसरा विश्वविद्यालय भी खोला गया है, जो मण्डी और अन्य पड़ोसी जिलों के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा। मंडी में हेलीपोर्ट के निर्माण के साथ ही, इस शहर को उड़ान-2 के तहत शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बनाने के प्रयास किए जा रहे है।

मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने नगर निगम भवन को मंडी शहर के लोगों को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के नव निर्मित भवन से न केवल महापौर, उप-महापौर, पार्षदों और अन्य कर्मचारियों को ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य लोगों को भी सुविधा मिलेगी।

मण्डी नगर निगम की महापौर दीपाली जसवाल ने नगर निगम भवन समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मण्डी शहर का सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने के लिए मण्डी नगर निगम मुख्यमंत्री का सबसे बड़ा उपहार है।

इस अवसर पर उप-महापौर वीरेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह, व्यापार मंडल मंडी के अध्यक्ष राजेश महेंद्रू, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Mandi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD