Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

चार्ली डीन के रन आउट होने पर हरमनप्रीत बोलीं, हमने जो कुछ भी किया, वह नियमों के भीतर रह कर किया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Harmanpreet Kaur, Charlie Dean
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिलहट (बांग्लादेश) , 30 Sep 2022

Last updated on: Sep 30, 2022, 00:00 IST

लॉर्डस में इंग्लैंड पर भारत की 3-0 वनडे श्रृंखला स्वीप में, आफ स्पिन आलराउंडर दीप्ति शर्मा द्वारा गैर-स्ट्राइकर छोर पर चार्ली डीन को रन आउट करने से 16 रन से मैच जीतने के दौरान एक ऐसे विवाद को जन्म दिया, जो कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 

सप्ताह की शुरूआत में भारत लौटने के बाद, दीप्ति ने कोलकाता हवाई अड्डे पर कहा कि चार्ली को नॉन-स्ट्राइकर छोर पर क्रीज से बाहर ना जाने की कई बार चेतावनी दी गई थी। उनके दावे को इंग्लैंड की चोटिल कप्तान हीथर नाइट ने सिरे से खारिज कर दिया, जिन्होंने कहा कि भारतीय टीम चेतावनी देने के बारे में झूठ बोल रही थी। 

श्रीलंका के खिलाफ महिला टी20 एशिया कप में भारत के अभियान की शुरूआत की पूर्व संध्या पर, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह इस रन-आउट विवाद से आगे बढ़ना चाहती हैं और अपनी टीम के लिए आगे क्या हो रहा है, इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। 

उन्होंने कहा, "देखिए, हम पिछले कुछ मैचों से इन चीजों को देख रहे थे। वह बार-बार क्रीज से बाहर निकल रही थीं। वह अनुचित लाभ उठा रही थी। मुझे लगता है कि यह उसकी (दीप्ति की) जागरूकता थी, वह इसे नोटिस कर रही थी और हम इन चीजों के बारे में चर्चा कर रहे थे। 

लेकिन उसे इस तरह आउट करना हमारी योजना में नहीं था।"हरमनप्रीत ने कहा, "हर कोई मैच जीतने के लिए खेलता है। जब भी आप मैदान पर होते हैं, तो आप किसी भी कीमत पर जीतना चाहते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको नियमों के भीतर खेलना है। हमने जो कुछ भी किया है, वह नियमों के भीतर रह कर किया है। इस पर काफी चर्चा हो चुकी है और अब हमें आगे बढ़ने की जरूरत है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Harmanpreet Kaur , Charlie Dean

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD