Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री के दौरे के लिए करें पुख्ता प्रबंध : जय राम ठाकुर

उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिलासपुर , 29 Sep 2022

Last updated on: Sep 29, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रशासनिक, पुलिस और संबंधित विभागांे के  अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आज शाम बिलासपुर से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 5 अक्तूबर को बिलासपुर में प्रतिष्ठित संस्थान एम्स का लोकार्पण करेंगे और उसके बाद लुहणू मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के साथ-साथ बिलासपुर के बंदला में स्थित हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज का भी उद्घाटन करेंगे और नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क तथा पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग की आधारशिला रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के दौरे के दृष्टिगत आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए अधिकारियों को पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बिलासपुर शहर की ओर जाने वाली सड़कों का उचित रख-रखाव करने तथा शहर और इसके निकट पार्किंग की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि वाहनों की  सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।जय राम ठाकुर ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को शहर के लिए सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शहर में जनसभा से पहले तथा बाद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिला पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी माह की पांच तारीख को प्रस्तावित जनसभा स्थल लुहणू मैदान का दौरा किया।मुख्य सचिव आर.डी. धीमान ने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

 उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी।बैठक में सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ओर अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिला के कोठीपुरा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का भी दौरा किया। इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग और आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा भी उनके साथ उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD