Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीजीसी लांडरा में वल्र्ड हार्ट डे को धूमधाम से मनाया गया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, World Heart Day, Special Day, Health, National Family Health Survey, Heart Attacks
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लांडरा , 29 Sep 2022

Last updated on: Sep 29, 2022, 00:00 IST

सीजीसी लांडरा के डिपार्टमेंट आफ बायोटैक्नोलोजी - सीसीटी ने आइवी अस्पताल, मोहाली के साथ मिलकर  वल्र्ड हार्ट डे के अवसर पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया। यह दिन विश्वभर में, हर वर्ष मनाया जाता है और इसका उद्देश्य लोगों में हृदय से जुडी बिमारियों और कार्डियोवस्कुलर बिमारियों की रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलाना है। 

सीजीसी में इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए चीफ गेस्ट के रुप में डॉ हरिंदर सिंह बेदी, (डायरेक्टर, कार्डियो वस्कुलर, एंडो वस्कुलर एंड थोरिक सांईंस, आइवी अस्पताल मोहाली) उपस्थित हुए। इनके साथ साथ सीजीसी लांडरा के कैंपस डायरेक्टर हषीकेशा ने पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा और गणमान्य लोगों के रुप में डायटीशियन दीपशीखा, (डिपार्टमेंट आफ फूड एंड न्यूट्रीशन) और डॉ सिमरन, (आइवी अस्पताल, मोहली) भी मौजूद हुई। 

बीटिंग हार्ट सर्जरी के क्षेत्र में अग्रणी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित हार्ट सर्जन डॉ. बेदी ने दर्शकों से आग्रह किया कि " हार्ट स्मार्ट बनें और एक्टिव तथा सक्रिय जीवन शैली अपनाएं"। भारत में विशेष रूप से युवा वयस्कों में हृदय रोगों की बढ़ती संख्या का हवाला देते हुए, डॉ. बेदी ने उन प्रमुख आदतों और जीवन शैली प्रथाओं को रेखांकित किया, जिन्हें अगर अपनी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में अपनाया जाए तो  ह्रदय को स्वस्थ और रोग मुक्त रखा जा सकता है।

इन प्रथाओं में तनाव के स्तर को प्रबंधित करना, साधारण चीजों में खुशी ढूंढना, हंसना, एक्सरसाइज और योगा करना एवं साल में एक बार हृदय की जांच करवाना आदि, शामिल हैं। उन्होंने सभी से अपने करीबी दोस्तों के साथ समय साझा करने और समय बिताने का भी आग्रह किया, जो कई शोधों के अनुसार, तनाव को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है।

इसके बाद, डायटीशियन दीपशिखा ने संतुलित और स्वस्था आहार के बारे में बताया, जिसका अगर हम अपनी जीवनशैली में पालन करें तो दिल के रोगों को रोकने में काफी मदद मिलती है। सर्कैडियन रिदम, जो की 24 घंटों में हमारे शरीर के सोने और जागने का पैटर्न है, उस पर भी बारिकी से ध्यान देने के लिए उन्होंने ज़ोर दिया। 

ऐसा करने से भी हमारा दिल स्वस्थ रहता है। उन्होंने दर्शकों को जंक फूड कम करने और फैड डाइटिंकग कम करने के लिए प्रेरित किया और साथ ही रोज़ाना एक्सरसाईज़ के साथ साथ फल, नट्स और पानी पीने के लिए कहा।वल्र्ड हर्ट डे समारोह का समापन एक मेडिकल कैंप के साथ हुआ और इसके बाद सीजीसी के छात्रों ने स्वस्थ हदय जागरुकता पर एक रैली भी निकाली।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , World Heart Day , Special Day , Health , National Family Health Survey , Heart Attacks

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD