Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईसीसी टी20 रैंकिंग: Suryakumar Yadav ने करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान किया हासिल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, ICC Mens T20I Player Rankings, Suryakumar Yadav, Mohammad Rizwan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 28 Sep 2022

Last updated on: Sep 28, 2022, 00:00 IST

स्टाइलिश भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को जारी नई आईसीसी टी20 प्लेयर रैंकिंग में नंबर 1 पर मौजूद पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के करीब आकर करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान हासिल कर लिया। 

भारत-आस्ट्रेलिया श्रृंखला में सूर्यकुमार रविवार को हैदराबाद में तीसरे टी20 में 36 गेंदों में 69 रनों की मैच जीतने वाली पारी के बाद 801 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं मेजबान टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। 

दूसरी ओर, पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सात मैचों की श्रृंखला में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी चार्ट में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। 30 वर्षीय रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे, तीसरे और चौथे टी20 में नाबाद 88, 8 और 88 के स्कोर बनाए हैं, जिससे उन्हें शीर्ष पर अपनी स्थिति बनाए रखने में मदद मिली है। 

उनके प्रदर्शन ने पाकिस्तान को दूसरा और चौथा टी20 जीतने में मदद की। श्रृंखला 2-2 के बराबर पर है। इस बीच, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बाबर ने इस महीने की शुरूआत में टीम के साथी मोहम्मद रिजवान के आगे निकलने से पहले 1,155 दिनों तक नंबर 1 स्थान पर कब्जा किया था। 

बाबर को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सात मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 में नाबाद 110 रन के लिए प्लेयर आफ द मैच चुना गया था। भारत के कप्तान रोहित शर्मा नाबाद 46 और 17 के स्कोर के बाद एक पायदान की बढ़त के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि मैथ्यू वेड (छह पायदान के फायदे से 62वें), कैमरन ग्रीन (31 पायदान के फायदे से 67वें) और टिम डेविड (202 पायदान के फायदे से 109वें) पर आ गए हैं। 

ग्रीन और डेविड ने श्रृंखला के अंतिम मैच में अर्धशतक लगाया था। आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में उभरने वाले भारत के लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल अंतिम दो मैचों में 2/13 और 3/33 के प्रदर्शन के साथ अपनी रैंकिंग में 15 स्थानों की छलांग के साथ 18वें स्थान पर काबिज हो गए हैं। 

उनके गेंदबाजी जोड़ीदार युजवेंद्र चहल (28वें से 26वें स्थान पर) गेंदबाजों की सूची में ऊपर आ गए हैं, जिसका नेतृत्व आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड कर रहे हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक पाकिस्तान में 31, 81 नाबाद और 34 के स्कोर से वह 118 स्थान की छलांग लगाकर 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि बेन डकेट उन तीन मैचों में 43, 70 नाबाद और 33 रन बनाकर 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

रीस टोपले 14 पायदान के फायदे से 23वें स्थान पर हैं और आदिल राशिद और क्रिस जॉर्डन के बाद तीसरे सबसे ऊंचे रैंकिंग वाले इंग्लैंड के गेंदबाज हैं, जबकि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ पिछले तीन मैचों में पांच विकेट लेने के बाद सात पायदान के फायदे से 14वें स्थान पर हैं। मार्क वुड (29 पायदान ऊपर 40वें) और सैम करेन (पांच पायदान ऊपर 47वें स्थान पर) ने भी प्रगति की है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , ICC Mens T20I Player Rankings , Suryakumar Yadav , Mohammad Rizwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD