Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सागर में स्कूली बस पलटी, एक छात्र की मौत और कई घायल

Hadsa, Hadsa India, Accident, Road Accident, Bhopal, Sagar, Bus Accident, Sagar Bus Accident, School Bus Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सागर/भोपाल , 27 Sep 2022

Last updated on: Sep 27, 2022, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के सागर जिले में मंगलवार की सुबह एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई वहीं कई छात्र घायल हुए हैं। इस हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने दुख व्यक्त किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार राहतगढ़ थाना क्षेत्र में बच्चों को ले जा रही एक स्कूली बस चंद्रापुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस में करीब 50 से ज्यादा स्कूली बच्चे सवार थे। इस हादसे में नवमीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई है वहीं कई बच्चे घायल हुए हैं। 

घायलों को उपचार के लिए राहतगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, "सागर जिले के राहतगढ़ में बच्चों की स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक बच्चे के निधन की खबर से मन व्यथित है। 

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।"उन्होंने आगे कहा, "स्थानीय प्रशासन ने घायल बच्चों के इलाज के लिए तत्काल व्यवस्था की है। 

मैंने निर्देश दिए हैं कि बच्चों के बेहतरीन इलाज में कहीं कोई कसर न छोड़ी जाए।"वहीं कांग्रेस के प्रदेषाध्यक्ष कमल नाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और कहा, "मध्यप्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ में एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का बेहद दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से सभी बच्चों के सकुशल होने की कामना करता हूं। मैं सरकार से मांग करता हूं कि सभी घायल बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो।"

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Accident , Road Accident , Bhopal , Sagar , Bus Accident , Sagar Bus Accident , School Bus Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD