Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

पुलों व सड़कों के निर्माण को विशेष प्राथमिकता : सरवीण चौधरी

40 लाख की लागत से बनने वाले भरियाल नाला पुल का शिलान्यास

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 26 Sep 2022

Last updated on: Sep 26, 2022, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश की प्रगति में सड़कों की भूमिका के मद्देनजर पिछले चार वर्षों में सड़कों व पुलों के निर्माण को विशेष प्राथमिकता दी गई है। अर्थव्यवस्था के विकास में हिमाचल जैसे पहाड़ी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों पर राज्य के यातायात में महत्वपूर्ण भूमिका है। रेलवे हवाई यातायात के सीमित साधनों के कारण यहां सड़कों व पुलों का महत्व और भी बढ़ जाता है ।

वे आज सोमवार को  शाहपुर निर्वाचन क्षेत्र के गाँव  डोहब के भरियाल मे 40 लाख  से बनने  वाले  पुल का भूमिपूजन  तथा  डोहब चौक से रजिंदर कुमार के घर तक 20 लाख से बनने वाले सम्पर्क मार्ग व वार्ड नं 4,5,6 व 7 में सामुदायिक भवनों के उदघाटन के उपरांत बोल  रहीं थी 

सरवीण चौधरी ने बताया कि ब्रह्माणी माता मंदिर के रास्ते में इंटरलॉक टाइल लगाने के लिए 4 लाख, भद्रकाली माता मंदिर में रास्ता बनाने के लिए 5 लाख तथा, हरनेरा मुहाड सड़क का सुधारीकरण  पर 70  लाख  तथा शाहपुर चकवन लपियाना सड़क  का  सुधारीकरण पर 800 लाख रुपये व्य्य किये गए । ये सब कार्य पूरे कर लिए गए हैं । 

इसके अलावा सरवीण ने बताया कि हरनेरा बडंज सिद्धपुर  सलवाना ततवानी सड़क के सुधारीकरण पर 436 लाख रुपये व्य्य करके  जल्द जी  लोगोँ को समर्पित कर दिया जायेगा ।  सरवीण ने कहा  कि भरियाल में महिला मण्डल  भवन 5 लाख से बन कर तैयार होगा । 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता  मंत्री ने कहा कि शाहपुर विधान सभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और मांगों को ध्यान में रखकर क्षेत्र का योजनात्मक विकास करवाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र को अपनाते हुए कार्य करने वाली सरकार है। सरकार लोगों के विश्वास और भावनाओं को ध्यान में रखकर ही योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है, ताकि लोगों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सकें।

सरवीण चौधरी ने बताया कि  इस अवधि में  3108 किलोमीटर लंबी सड़कें निर्मित की गई । 321 से अधिक  ग्राम सड़क सुविधा से जोड़े गए, 240 से अधिक पुलों का निर्माण किया गया तथा 5384 किलोमीटर सड़कें पक्की की गई । जबकि 3734 किलोमीटर सड़कों पर क्रॉस ड्रेनेज बाकी सुविधा प्रदान की गई ।

उन्होंने कहा कि आर आई डी एफ  औऱ नाबार्ड के अंतर्गत  68 पुलों का निर्माण किया गया तथा 498 किलोमीटर सड़कें निर्मित की गई ।केंद्रीय सड़क अवसरंचना कोष के अंतर्गत 28 पुलों का निर्माण करके 65.800 किलोमीटर सड़कों का उन्नयन किया गया।इसके उपरांत सामाजिक न्याय मंत्री ने भरियाल व डोहब  में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर  ही निपटारा कर दिया व शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये।

इस अवसर पर एस डी ओ लोनिवि  भारत भूषण, जेई नीरज गर्ग, जेई सिद्धान्त पठानिया, मण्डलाधयक्ष प्रीतम चौधरी, पूर्व चेयरमैन अश्विनी चौधरी,  न. प. अध्यक्ष निशा शर्मा, रवि दत्त शर्मा, सक्रीय कार्यकर्ता राकेश मनु , प्रधान डोहब तिलक , उपप्रधान सुशील ,  राहुल शर्मा युवा  मोर्चा , प्रधान घरोह तिलक शर्मा,अश्वनी शर्मा  सहित काफी संख्या  में  लोग उपस्थित रहे ।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD