Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति की भूमिका निभाने की चुनौतियों पर बोले Rajesh Khattar

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Rajesh Khattar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Sep 2022

Last updated on: Sep 25, 2022, 00:00 IST

अनुभवी अभिनेता राजेश खट्टर, जो वेब सीरीज 'कर्म युद्ध' में एक पैराप्लेजिक कैरेक्टर वर्धन रॉय की भूमिका निभा रहे हैं, ने स्क्रीन पर एक विशेष रूप से विकलांग व्यक्तित्व को चित्रित करते समय आई चुनौतियों के बारे में बात की।"

एक विशेष रूप से विकलांग चरित्र को निभाना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है क्योंकि हम अभिनेता आम तौर पर हमारे शरीर को उपकरण के रूप में इस्तेमाल करते हैं। हाथ के इशारे, चलने की शैली, या यहां तक कि कंधे को सिकोड़ने जैसी छोटी-छोटी हरकतें इस बारे में बहुत कुछ बताती हैं। 

लेकिन जब आप इन सब से अलग हो जाते हैं, तो आपके पास केवल चेहरा ही रह जाता है।"रवि अधिकारी द्वारा निर्देशित, श्रृंखला में सतीश कौशिक, राजेश खट्टर, आशुतोष राणा, पाओली डैम, अंकित बिष्ट, प्रणय पचौरी, सौंदर्या शर्मा, चंदन सान्याल और अन्य शामिल हैं। 

राजेश ने आगे कहा, "वर्धन के मामले में, वह अपने चेहरे का भी इस्तेमाल नहीं कर सकता था, इसलिए मेरे पास भावनाएं व्यक्त करने के लिए केवल आंखों का ही सहारा था। वह जिस भावनाओं से गुजर रहा था, उसे उसकी आंखों के माध्यम से व्यक्त किया जाना था।"

55 वर्षीय अभिनेता ने 'आहट', 'जुनून', 'कुमकुम', 'बेहद' जैसे टीवी शो में अपनी भूमिकाओं से मनोरंजन उद्योग में अपनी पहचान बनाई। इसके साथ ही उन्होंने 'सूर्यवंशम', 'डॉन 2', 'खिलाड़ी 786' सहित कई फिल्मों में अभिनय भी किया। 

उन्होंने अपने शोध और अपनी टीम के साथ इस किरदार को निभाने के लिए खुद को कैसे तैयार किया, इस पर उन्होंने विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, "कैरेक्टर को सही तरीके से निभाने के लिए मैंने वास्तविक जीवन के कुछ मामलों का अध्ययन किया, लेकिन काफी हद तक मुझे अपने और हमारे निर्देशक रवि जी के इनपुट पर निर्भर रहना पड़ा। 

चूंकि मेरे अधिकांश ²श्य पाओली के साथ थे, इसलिए मैंने उनका फीडबैक लिया।"हैप्पी डिजिटल (श्री अधिकारी ब्रदर्स) प्रोडक्शन के गौतम अधिकारी, मकरंद अधिकारी और कैलाशनाथ अधिकारी द्वारा निर्मित, 'कर्म युद्ध' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 30 सितंबर से स्ट्रीमिंग होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Rajesh Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD