Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

पशु औषधालय एवं चिकित्सालयों पर खर्च हो रहे करोड़ों : सरवीण चौधरी

गाँव कुठारना में पशु औषधलय का लोकार्पण, गोज्जु में 6 लाख की लागत आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 25 Sep 2022

Last updated on: Sep 25, 2022, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री  कहा कि पशु चिकित्सा सुविधा अधिक सुदृढ़ करने के लिए चिकित्सालयों और पशु औषधालयों के भवनों के निर्माण पर  करोड़ों  की  राशि खर्च की जा रही है। इसके अतिरिक्त औषधालयों को चिकित्सालयों में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ  नए पशु औषधालय भी खोले गए हैं।ये जानकारी आज रविवार को शाहपुर  विधानसभा के अंतर्गत गाँव कुठारना में पशु औषधलय, दुर्गेला 6 लाख से बने  आंगनबाड़ी केन्द्र व मंगलम पैलेस के समीप 70 लाख से निर्मित पुल का  उदघाटन करने के उपरांत बोल रही थी ।

सरवीण ने कहा कि शाहपुर  उपमण्डल के

क्षेत्र में 56 पशु चिकित्सा संस्थान कार्यशील हैं। इसमें 8 पशु अस्पताल 22 पशु औषधालय और 26  पंचायत पशु औषधालय शामिल हैं। उन्होंने कहा शाहपुर  के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेतीबाड़ी और पशुपालन है। पशुओं को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पंचायत स्तर तक उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है। 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा प्रदेश में लंपी रोग  के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। जल्दी पशुपालन विभाग की सक्रियता से इस बीमारी पर नियंत्रण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंपी  वायरस को लेकर सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है ।

सभी जिलों में रोगी पशुओं के उपचार के लिए दवाएं उपलब्ध है पशुपालन विभाग  इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। बैज्ञानियो ने लंपी रोग की  लिए स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर ली है। जल्द ही यह बाजार में भी उपलब्ध हो जाएगी। जिलों से इस रोग के बारे में प्रतिदिन सूचना एकत्रित करके केंद्र सरकार को भेजी जा रही है । 

प्रदेश में अब तक 2 लाख 27 हजार 748 पशुओँ   का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पशुओं में फैल रहे लंपी के बारे में पशुपालकों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया है ।उन्हें नियमित रूप से जागरूकता के माध्यम से सूचना उपलब्ध करवाई जा रही है । अभी तक 650  शिविरों का आयोजन कर 27500 किसानों को  इस बीमारी के बारे जानकारी प्रदान की गई है । 

पशुपालन विभाग द्वारा  स्थिति  पर पूर्ण रूप से नज़र रखी जा  रही है । प्रत्येक ज़िला के सहायक निदेशक , परियोजना  को ज़िला स्तर पर  नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है ।निदेशालय स्तर पर भी टास्क फोर्स और वार रूम स्थापित किया गया है , जिसका दूरभाष नम्बर 0177 -2650938 है ।

सरवीण चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य में बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने व उनकी  देखभाल के लिए हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग की स्थापना की है ।प्रदेश में 198 गौ सदन संचालित किए जा  रहे हैं। गौ अभयारण्यों व गौ सदनों की  स्थापना  तथा सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 3.08 करोड़ आबंटित किये गए हैं । कृषिक  बकरी पालन योजना के तहत लाभार्थियों को 60 प्रतिशत उपदान पर 13502 बकरियां वितरित की गई ।

इस अवसर पर एस डीओ लोकनिवि विवेक कालिया, जेई अग्नेश, सी डी पीओ रैत  संतोष ठाकुर,उपाध्यक्ष मोनी बाला , पूर्व चेयरमैन अश्वनी चौधरी, प्रधान दुर्गेला भारती ,पूर्व प्रधान कुशल  चौधरी  सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD