Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पाइनग्रोव विद्यालय की गौरवशाली यात्रा की सराहना की खेल परिसर का किया लोकार्पण

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Kasauli, Dr Rajeev Saizal, Pinegrove School
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कसौली (सोलन) , 25 Sep 2022

Last updated on: Sep 25, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला के कसौली क्षेत्र में पाइनग्रोव विद्यालय के खेल केंद्र का लोकार्पण किया। इस परिसर का निर्माण 18 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।इस अवसर पर विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पाइनग्रोव विद्यालय के गौरवशाली इतिहास की सराहना की। 

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को पाइग्रोवः तब और अब विषय पर एक चित्रात्मक बुकलेट प्रकाशित करने का सुझाव दिया ताकि लोगों को इस विद्यालय की विकासात्मक यात्रा की जानकारी उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह विद्यालय न केवल क्षेत्र बल्कि देश का भी एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान बनकर उभरा है। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि कैप्टन ए.जे. सिंह ने यह साबित किया है कि कड़ी मेहनत के बल पर सपने साकार किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहा है।कैप्टन ए.जे. सिंह की विद्यार्थियों को प्रेरित करने की प्रतिभा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का उनका यह गुण विद्यार्थियों का पथ प्रदर्शन करता है। 

उन्होंने कहा कि कैप्टन ए.जे. सिंह के समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण ही प्रदेश में विश्व स्तरीय अधोसंरचना वाला यह प्रमुख संस्थान स्थापित हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस खेल परिसर में तीन बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, 25 मीटर लंबा स्वीमिंग पूल, शूटिंग रेंज, इंडोर जिम, बिलयर्ड कोर्ट इत्यादि हैं। यह खेल परिसर स्कूल के विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। यह विद्यार्थियों का सौभाग्य है कि वे इस विश्व स्तरीय संस्थान से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संस्थान निरंतर प्रगति करेगा। 

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस खेल परिसर की स्थापना में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले समर्पित कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि पाइनग्रोव देश के चुनिंदा सर्वश्रेष्ठ विद्यालय में से एक है। संस्थान प्रबंधन द्वारा हमेशा यह सुनिश्चित किया जाता है कि विद्यार्थी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करे। 

उन्होंने कहा कि इन वर्षों में विद्यालय ने शिक्षा और अन्य गतिविधियों में उच्च मानक स्थापित किए हैं। इस अवसर पर सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के वीडियो संदेश का भी प्रसारण किया गया।पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन ए.जे. सिंह ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। 

उन्होंने वर्ष 1991 में 18 विद्यार्थियों के साथ 6 कमरों में शुरू किए गए इस विद्यालय की गौरवशाली यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की सफल यात्रा का श्रेय शिक्षकों की कड़ी मेहनत और विद्यार्थियों और अभिभावकों के विद्यालय के प्रति विश्वास को जाता है। 

उन्होंने कहा कि एक संस्थान की सफलता केवल उसकी बुनियादी ढांचे से नहीं बल्कि उसकी शैक्षणिक गुणवता और संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाने वाली सकारात्मक वातावरण पर निर्भर करती है।इस अवसर पर दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, रेरा के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत बाल्दी, विशेष सचिव राजेश्वर गोयल, उपायुक्त कृतिका कुल्हरी, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र शर्मा, समीक्षा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Kasauli , Dr Rajeev Saizal , Pinegrove School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD