Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

भारत दौरे के लिए अपनी सारी रणनीति उजागर नहीं करना चाहते हैं Mark Boucher

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Temba Bavuma, Cape Town, South Africa, Mark Boucher
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केप टाउन , 23 Sep 2022

Last updated on: Sep 23, 2022, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका के कोच और पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर ने संकेत दिया है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप को देखते हुए वह भारत दौरे के दौरान अपनी सारी टीम रणनीति का खुलासा नहीं करेंगे। 

दक्षिण अफ्रीका को भारत दौरे में तीन टी20 और इतने ही वनडे खेलने हैं। टी20 सीरीज 28 सितम्बर को तिरुवनंतपुरम में शुरू होगी जबकि वनडे सीरीज छह अक्टूबर को लखनऊ में शुरू होगी। दक्षिण अफ्रीका को शुक्रवार को भारत दौरे के लिए रवाना होना है। 

बाउचर टी20 विश्व कप के बाद दक्षिण अफ्रीका का कोच पद छोड़ देंगे। उन्होंने कहा, "विश्व कप से पहले भारत दौरा हमारे लिए काफी बड़ा है।"उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि हमें ऑस्ट्रेलिया में अलग ब्रांड की क्रिकेट खेलनी है। 

आप हमसे यह उम्मीद न करें कि हम अपनी पूरी ताकत के साथ भारत के खिलाफ खेलें। हम भारत में हर किसी को शामिल करने की कोशिश करेंगे। हमें भारत में तीन टी20 और तीन वनडे खेलने हैं जो खिलाड़ियों को फॉर्म में लाने के लिए काफी होंगे। 

मैं संयोजनों को देखना चाहता हूं और उनका आत्मविश्वास बरकरार रखना चाहता हूं।"बाउचर के टीम का प्रभार संभालने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने लगातार छह टी20 सीरीज गंवाईं लेकिन फिर वापसी करते हुए पिछली सात में से पांच टी20 सीरीज जीतीं। 

उन्होंने घर में ऑस्ट्रेलिया से एक सीरीज गंवाई और भारत में सीरीज 2-2 से ड्रा खेली। दक्षिण अफ्ऱीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर तेम्बा बावुमा के नयी टी 20 लीग एसए20 के लिए नहीं चुने पर चिंतित जरूर थे लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि टीम अपने कप्तान के साथ है। 

बाउचर ने कहा, तेम्बा बावुमा हमारे कप्तान हैं और मैं उनका 100 फीसदी समर्थन करता हूं। सोशल मीडिया पर इस बारे में बहुत चर्चा हो रही है। मुझे उसकी कोई परवाह नहीं है। वह हमारी टीम के कप्तान हैं और पूरी टीम उनके साथ है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Temba Bavuma , Cape Town , South Africa , Mark Boucher

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD