Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

रिकी पोंटिंग के बाद ऋषभ पंत के पक्ष में आगे आये Adam Gilchrist

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rishabh Pant, Adam Gilchrist, Ricky Ponting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 23 Sep 2022

Last updated on: Sep 23, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत दोनों को टी20 एकादश में रखे जाने की वकालत करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा है कि बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए। 

पिछले कुछ समय से इस बात पर चर्चा चल रही है कि कार्तिक और पंत में से किसे अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत की प्लेइंग एकादश में होना चाहिए। कार्तिक इस फॉर्मेट में विशेषज्ञ फिनिशर होने का दावा करते हैं तो पंत का बाएं हाथ का बल्लेबाज होना नकारा नहीं जा सकता। 

हालांकि पंत का टी20 रिकॉर्ड बहुत प्रभावशाली नहीं है। गिलक्रिस्ट के हवाले से आईसीसी ने कहा, "जिस बहादुरी और साहस के साथ पंत विपक्षी गेंदबाजी का सामना करते हैं तो मुझे लगता है कि पंत को निश्चित रूप से एकादश में होना चाहिए। 

दोनों साथ साथ खेल सकते हैं लेकिन मेरा मानना है कि पंत को एकादश में अवश्य रहना चाहिए।"कार्तिक हाल में हुए एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में खेले थे लेकिन हांगकांग के खिलाफ अगले मैच में पंत को एकादश में लाया गया। 

सुपर फोर मैचों में पंत पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ खेले लेकिन मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में कार्तिक को चुना गया। हालांकि गिलक्रिस्ट ने पंत का समर्थन किया लेकिन वह कार्तिक के फिनिशिंग कौशल के भी मुरीद हैं और उनका मानना है कि दोनों एक टीम में खेल सकते हैं। 

इससे पहले आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारत को कार्तिक और पंत दोनों को एक ही एकादश में उतारने की कोशिश करनी चाहिए, ऐसा पहले कुछ मौकों पर हुआ है। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू शो में कहा, मुझे वास्तव में लगता है कि भारत की सर्वश्रेष्ठ टीम में ये दोनों खिलाड़ी (कार्तिक और पंत) हैं। 

मुझे परवाह नहीं है कि वे दोनों कीपर हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उनकी बल्लेबाजी काफी है। मध्य क्रम में ऋषभ और फिनिशर के रूप में दिनेश, वे मेरे लिए बेहद खतरनाक लग रहे हैं। हालांकि, पोंटिंग का मानना है कि 24 वर्षीय पंत 37 वर्षीय कार्तिक से आगे हैं क्योंकि उन्हें टीम में अधिक मौके दिए जाने की संभावना है। 

पोंटिंग ने पंत को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच के रूप में देखा है, जहां वह कप्तानी करते हैं। देखो, मैं सिर्फ ऋषभ का पक्ष लेने जा रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि उसे दिनेश की तुलना में थोड़ा अधिक अवसर मिल सकता है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rishabh Pant , Adam Gilchrist , Ricky Ponting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD