Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने ततवानी में पशु औषधलय का स्तरोन्नत करके किया लोकार्पण

शाहपुर में सिंचाई एवम पेयजल योजना पर व्य्य हो रहे लगभग 5891.04 करोड़

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 21 Sep 2022

Last updated on: Sep 21, 2022, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने आज बुधवार को  शाहपुर निर्वाचन क्षेत्र के गाँव ततवानी में स्तरोन्नत पशु औषधलय तथा लगभग 110 लाख  से निर्मित बडंज-सिरमनी-सिद्धपुर पेयजल योजना के उद्घाटन समारोह में शिरकत की।सरवीण  चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि उठाऊ सिंचाई योजना लंज के सुधार पर 295.91 लाख, उठाऊ पेयजल योजना बोड क्वालु के सुधार पर 141.8 लाख, जलजीवन मिशन के अंर्तगत विभिन्न पेयजल योजनाओं की वितरण प्रणाली सुधार एवम हर घर नल से जल उपलब्ध करवाने के लिए 1003.00 लाख, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं  के सुधार पर 507 लाख, उठाऊ पेयजल योजना बोड क्वालु के सुधार व वितरण पर, जल्शक्ति मण्डल शाहपुर के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजना पर 444.28 लाख तथा एशियन डेवलपमेंट बैंक के अन्तर्ग उठाऊ पेयजल योजना बंडी रछियालु व मनई परगोड़ पर 3190 लाख व्यय किये जायँगे। 

इसके अलावा पेयजल योजना कोरियां सन्ध हार  डड़ोली हरिजन बस्ती पर 142.76 लाख, पेयजल योजना बडंज सिरमनी सिद्धपुर के निर्माण पर 110.10 लाख तथा बहाव सिंचाई योजना कोहला कुहल गांव फेरा ग्राम पंचायत अप्पर लंज के पुनर्निर्माण पर 39.82 लाख रूपये व्यय करके सारे कार्य पूरे कर लिए गए हैं । उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत डडौली, मलाहरी, काहलिया, लंज खास में 1311 पानी के नये कनैक्शन लगाये जायेंगे। इसके अलावा उठाऊ पेयजल योजना बोढ़ क्वालू के तहत 224 नये पानी के कनैक्शन लगाने का प्रावधान है।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि हर घर में नल से शुद्ध जल उपलब्ध करवाने के लिये केंद्र सरकार ने महत्वकांशी योजना जल जीवन मिशन शुरू की है और इसमें 60 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी जल जीवन मिशन में वर्ष 2021-22 में 1429 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मंत्री महोदया ने बताया कि  प्रदेश में एक पशु अस्पताल, एक नया पशु पॉलीक्लिनिक तथा 10 नए  पशु औषधालय खोले गए हैं।  इसके अलावा 23 पशु औषधालयों को पशु अस्पताल, एक पशु औषधालय को जोनल पशु अस्पताल और एक पशु अस्पताल को उप मंडलीय पशु अस्पताल में स्तरोन्नत किया गया है।सरवीण ने कहा कि  हरनेरा-बडंज-सिद्धपुर-सलवाना-ततवानी सड़क के सुधारीकरण  पर 436 लाख  रुपये व्यय किये जा  रहे हैं जिसका 60 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया  है। सिद्धपुर  में  सामुदायिक भवन पर  5  लाख, सलवाना में  उपस्वास्थ्य  केंद्र के भवन पर 35 लाख व सलवाना में सम्पर्क सड़क पर इंटरलॉकिंग टायल लगाने पर 30 लाख रुपये व्यय करके कार्य पूरा कर लिया गया  है। इसके अलावा रैत-कोहला-बल्ला सड़क निर्माण पर 1793  व्यय किये जायेंगे ताकि इस क्षेत्र के लोगों को सड़क सुविधा मिल सके ।सरवीण  चौधरी  उन्होंने इस अवसर पर ततवानी के लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध हल करने के भी निर्देश दिये। इस अवसर एक्सईएस डीओ जल शक्ति सुमित कटोच, उप निदेशक पशुपालन विभाग संजीव धीमान,  जेई लोकनिवि अग्नेश, पूर्व बीडीसी चेयरमैन अश्वनी चौधरी,  प्रधान  ततवानी  मधु बाला,  उपप्रधान कुलदीप, भीखम राज, शिव कुमार सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित  रहे ।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD