Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्र का गौरव लौटाकर बनाएगी ग्लोबल सिटिजन : गोविंद सिंह ठाकुर

हरिपुर कॉलेज में छात्रों के साथ शिक्षा नीति पर संवाद के दौरान बोले शिक्षा मंत्री

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 20 Sep 2022

Last updated on: Sep 20, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्र का गौरव लौटाकर बच्चों का बहुआयामी विकास कर उन्हें ग्लोबल सिटिजन बनाने में मददगार होगी। शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनाली विधानसभा के अंतर्गत राजकीय डिग्री कॉलेज हरिपुर में छात्रों के साथ शिक्षा संवाद के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा कि  शिक्षा  नीति  रोजगारोन्मुख होगी। छठी कक्षा से व्यावसायिक शिक्षा का ज्ञान मिलेगा और 9वीं कक्षा में बच्चे अपनी रूचि के अनुसार व्यावसायिक विषय चुनने में स्वतंत्र होंगे। 

बच्चों को फील्ड में जाकर व्यवहारिक तकनीकी ज्ञान उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रत्येक व्यक्ति विकसित देशों की तर्ज पर अपने हाथ से काम करने में समर्थ होगा जिससे एक मजबूत राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना का स्वप्न साकार होगा।गोविंद ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय  शिक्षा  नीति  में 5 जमा 3 जमा 3  जमा 4 पैटर्न अपनाया जाएगा जिसमें तीन साल में बच्चे को प्री-नर्सरी, चौथे साल में नर्सरी, 5वें में के.जी. तथा 6वें साल में पहली कक्षा में प्रवेश मिलेगा। 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा  प्रदान करने के लिये घर में तथा स्कूलों में एक उपयुक्त वातावरण उपलब्ध करवाना होगा। प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चे को उसकी रूचि के अनुसार विषय पढ़ने के लिये प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति संस्कार युक्त होगी और बच्चों को गीता जैसे महान ग्रन्थों का अध्ययन करवाया जाएगा।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि यह दुनिया की ऐसी नीति  बनी है जिसमें सबसे ज्यादा संवाद हुआ है। इस  नीति  के निर्माण में शीर्ष स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर तक समितियां बनाई गई और बेहतर सुझावों का समावेश इसमें किया गया है। उन्होंने कहा यह नीति बच्चों को ऐसा वैश्विक ज्ञान देने की ताकत रखती है जिससे भारत वैश्विक ज्ञान का केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि लार्ड मैकाले ने भारत के लिए जो शिक्षा नीति  लाई थी, उसके बारे कहा था कि यदि यह नीति 20 सालों के लिए भी लागू हो जाए तो हम भारत पर अगले 400 सालों तक शासन कर सकते हैं। इस नीति से पूरी तरह से पश्चिमी सोच का समाज बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लाया है जिसे लागू करना हम सभी की जिम्मेवारी है। इस नीति में भारतीय मूल्यों, संस्कृति व परम्पराओं का ज्ञान बच्चों को मिलेगा। राष्ट्र निर्माण का कार्य करने वाली यह नीति समाज में आने वाले कुछ सालों में बड़ा बदलाव लाने की ताकत रखती है।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD