Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

 

डिप्टी कमिशनर ने जिले में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरूआत की

कहा अभियान का उदेश्य गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देना

DC Jalandhar, Jaspreet Singh, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 19 Sep 2022

Last updated on: Sep 19, 2022, 00:00 IST

गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने आज जिले में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत की, जो 2 अक्टूबर 2022 तक चलाई जाएगी।डिप्टी कमिशनर ने स्थानीय जिला प्रशासकीय कंपलैक्स में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक दौरान पूरी जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के अधीन जिले के सभी गांवों में स्वच्छता रैली, ठोस अभियान सहित विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएंगी साथ ही और तरल और ठोस कूडा प्रबंधन/ छप्पडों, गलियों और गड्ढों की सफाई, पौधे लगाने, एक बार प्रयोग वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए ग्राम सभा के द्वारा प्रस्ताव देने सहित कई गतिविधियां शामिल है । 

इसके इलावा योग्य गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित करना, गांवों में ठोस कचरा प्रबंधन योजनाओं की शुरुआत, योजना की शुरूआत संबंधी स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को प्रशिक्षण, जागरूकता गतिविधियां भी करवाई जाएंगी।डिप्टी कमिशनर ने गांवों में स्वच्छता गतिविधियों को उचित ढंग से करवाने करने के लिए जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग, शिक्षा, खेल एवं युवा सेवा, ग्राम पंचायत एवं अन्य प्रतिभागियों को पूर्ण रूप से कार्य करने के निर्देश दिये, ताकि जिले में इस अभियान को सफल बनाया जा सके। 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस अभियान में गांवों के स्कूलों, आंगनबाडी केन्द्रों, स्वयं सहायता समूहों को शामिल किया जाए और गांव के लोगों को अपने आस-पास साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया जाए ताकि वे गांवों को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए प्रशासन के सहयोगी बनें। उन्होंने अन्य गांवों को ओडीए प्लस की सूची में शामिल करने पर जोर दिया, जो इस अभियान का अहम हिस्सा है।

इस दौरान उन्होंने गांवों में चल रहे ठोस और तरल कचरा प्रबंधन योजनाओं, कम्युनिटी सैनेटरी परिसरों की प्रगति की भी समीक्षा की। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा, एक्सियन जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग-सह जिला स्वच्छता अधिकारी इंजी. रजत गोपाल, एक्सियन अश्विनी कुमार मट्टू, एसडीओ गगनदीप सिंह वालिया सहित सभी बीडीपीओ एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Jalandhar , Jaspreet Singh , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD