Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी उप सेवा केन्द्र सुन्नी के वार्षिक आध्यात्मिक सम्मेलन की अध्यक्षता की

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Brahma Kumaris, Prajapita Brahma Baba ji
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 17 Sep 2022

Last updated on: Sep 17, 2022, 00:00 IST

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला जिला के सुन्नी स्थित  प्रजापिता ब्रह्मकुमारी उप सेवा केन्द्र के चौथे वार्षिक आध्यात्मिक सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति हमें पुनः विश्वगुरु बना सकती है और ब्रह्मकुमारी संस्थान इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक शक्ति में ईश्वर की शक्ति होती है, जिससे हमें कोई भी कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि भारत में विश्वगुरु बनने की क्षमता है लेकिन हमें अपनी आध्यात्मिक शक्ति को फिर से जागृत करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मा बाबा जी ने इस शक्ति को पुनर्जीवित किया और उन्होंने जो आंदोलन आरम्भ किया वह आज वैश्विक रूप ले चुका है। वर्तमान में 140 देशों में इसके केंद्र संचालित हो रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है, जिससे हम विश्व गुरु बनने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरों में सकारात्मक बदलाव लाकर उनका दिल जीतना हमारी संस्कृति और परंपरा रही है। इन्हीं विचारों के आधार पर हम लोगों का दिल जीतते रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस संस्कृति को संरक्षित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हमने पूरी दुनिया को अपना घर माना है। हम दुनिया को आर्यन यानी सर्वश्रेष्ठ बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा जी के आदर्शों से भी हमें यही प्रेरणा मिलती है। इस अभियान से समाज को जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने संस्थान के माध्यम से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्थान से जुड़े लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।माउंट आबू स्थित ब्रह्मकुमारी सेवा केन्द्र के कार्यकारी सचिव डॉ. मृत्युंजय ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। 

उन्होंने कहा कि इसके महत्व को बनाए रखने के लिए ब्रह्मकुमारी को सामाजिक कार्यों से जोड़ा गया है।उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान इस संस्थान ने तीन माह में वृक्षारोपण और नशामुक्ति जैसे 15,000 कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर माउंट आबू में शिक्षा अनुभाग की राष्ट्रीय संयोजक ब्रह्मचारिणी राजयोगिनी शिविका ने अध्यात्म का संदेश दिया।

ब्रह्मकुमारी उप सेवा केन्द्र सुन्नी के निदेशक रेवदास ने पिछले एक वर्ष में संस्थान के माध्यम से संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्मकुमार प्रकाश ने राज्यपाल का स्वागत किया। ब्रह्मकुमारी संस्थान की संचालिका शकुंतला ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Brahma Kumaris , Prajapita Brahma Baba ji

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD