Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

शाहपुर का किया सर्वांगीण विकास : सरवीण चौधरी

पेयजल योजना बंडी रछियालु व मनई परगोड़ पर व्यय हो रहे 31.90 लाख

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 17 Sep 2022

Last updated on: Sep 17, 2022, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि शाहपुर  हलके में सड़कों, शिक्षा, पेयजलापूर्ति, बिजली और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बहुत विस्तार किया गया है। वे आज  शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत गाँव ओडर में खेल मैदान  के शिलान्यास , महिला मंडल भवन , आँगन बाड़ी सेंटर थारू,सामुदायिक भवन बनू महादेव,महिला मंडल भटेछ तथा गुरूदास मन्दिर थारू का शेड के उदघाटन करने के उपरांत बोल रही थी । 

सरवीण चौधरी ने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को राहत देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और मुख्यमंत्री शगुन योजना जैसी दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं ने जरूरतमंदों और गरीबों को हरसंभव राहत प्रदान की है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को किराये में 50 प्रतिशत की रियायत दी गई है और घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से 14 लाख से अधिक ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू बिजली की खपत पर शून्य बिल आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल भी माफ किए हैं।  

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि पेयजल योजना बंडी रछियालु व  मनई  परगोड़ में एशियन डेवलपमेंट बैंक  योजना के अंतर्गत  31.90 करोड़ रुपये व्यय किये जा  रहे हैं इसमें  लगभग 7 पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे ।सरवीण ने बताया कि गाँव भटेछ में 100 केवीए का  नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है जिसमे लगभग 8  लाख व्यय किये जाएंगे जल्द ही ये कार्य शुरू कर दिया जायेगा । 

सरकार द्वारा  प्रदेश में 125 यूनिट फ्री बिजली योजना में विद्युत उपमण्डल चडी के अंतर्गत जुलाई माह में लगभग 4500 और अगस्त माह में लगभग 4620 उपभोक्ताओं को लाभ मिला है । मंत्री महोदया ने बताया कि  उठाऊ पेय जल योजना टुन्दू, थारू  व  भटेछ  के अंतर्गत तथा जल जीवन मिशन के  अंतर्गत 110 नल लगाए गए हैं  जिनमे 1.50  करोड़ रुपये वयय किये गए ।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि  थारू में महिला मंडल भवन निर्माण पर 4.50 लाख ,भटेछ में  वार्ड नं 4  में शेड निर्माण पर 3 लाख ,महिला मंडल भवन टुन्दू  की मुरम्मत  पर 2 लाख तथा  चंबी खड्ड में  पैदल चलने के लिए फुट ब्रिज पर 2.25 लाख रुपये व्यय किये गए हैं ये सब कार्य पूरे हो चुके हैं ।  तडोछ में सामुदायिक  भवन पर 5 लाख तथा टुन्दू  में  श्मशान घाट पर 1.25 लाख व्यय किये जायेंगे ।

उन्होंने इस अवसर पर  ओडर व भटेछ तथा  दरगेला के लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध हल करने के भी निर्देश दिये।इस अवसर पर एक्सईएन  जेई जल्शक्ति ऋषभ, ई लोकनिवि नीरज गर्ग,रमन, पीसी धीमान, त्रिलोचन , चेयर मैन विजय चौधरी,  बीडीसी  मोनी बाला ,पूर्व चेयरमैन अश्वनी   चौधरी ,  प्रधान ओडर संजना , बीडीसी गणेश ,पूर्व प्रधान चंदू राम , ओम प्रकाश मेला कमेटी प्रधान ,   घरोह प्रधान तिलक शर्मा , एक्स कैप्टन बिहारी लाल  सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित  रहे ।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD