Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वैश्विक मंच पर हुई भारत के सामथ्र्य की पहचान- Yogi Adityanath

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh,  BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 17 Sep 2022

Last updated on: Sep 17, 2022, 00:00 IST

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत के सामथ्र्य की पहचान हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में नया विश्वास जागृत हुआ है। आज वैश्विक समुदाय भी भारत को नजरअंदाज कर कोई निर्णय नहीं कर सकता। 

यह भारत के सामथ्र्य की कसौटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिवस पर कहीं। वे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सूचना विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी कहानी भारत माँ के सच्चे सपूत की के अवलोकन के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

योगी ने कहा कि साढ़े 8 वर्ष में भारत की विकास यात्रा का शुभारंभ काशी से देख सकते हैं। काशी के लोकप्रिय सांसद के रूप में इस यात्रा को बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ने देश का सर्वांगीण विकास किया। आजादी के समय महापुरुषों ने जिस भारत का सपना देखा था, वह आज पूर्ण होता दिख रहा। 

आज जनभागीदारी के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन देखा जा रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि सामथ्र्य मूलम, स्वातं˜यम, श्रममूलम च वैभवम यानी सामथ्र्यवान ही स्वतंत्रता की रक्षा कर सकता है और श्रम शक्ति के बल पर वैभवशाली बन सकते हैं। 

सामथ्र्य वान वही बन सकता, जहां एकता होगी। जहां पंच प्रण के साथ जुड़ने का संकल्प होगा। उन्होंने कहा कि 8 वर्ष में प्रधानमंत्री ने अनेक कार्यक्रम प्रारंभ किये। प्रधानमंत्री स्टार्टअप, स्टैंड अप, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, मुद्रा योजना, किसान सम्मान निधि, कृषि सिंचाई, फसल बीमा, किसान बीमा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, मातृ वंदना आज देश के सामने हैं। 

समाज के हर तबके को ध्यान में रखकर बनी योजनाएं जनधन से शुरू होकर आयुष्मान भारत तक भेदभाव रहित होकर आमजन को लाभ पहुंचा रही हैं। कहा कि कोरोना में सभी देशों का अनुशासन डगमगा गया। सिर्फ भारत में ही कोरोना कर्फ्यू में पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ जुड़ा दिखा। 

लॉकडाउन का अनुशासन से पालन सिर्फ भारत में हुआ। भारत ने रेवड़ी नहीं बांटी, लेकिन जरूरत पड़ने पर 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन व 200 करोड़ से अधिक फ्री वैक्सीन उपलब्ध कराई। सबसे बड़ी आबादी होने के बावजूद भारत कोरोना में डगमगाया नहीं बल्कि धैर्य व मजबूती से आगे बढ़ता रहा। इसका श्रेय प्रधानमंत्री जी को जाता है। उनके नेतृत्व में देश बढ़ रहा है।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD