Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

Arvind Kejriwal का आरोप, दिल्ली को कूड़े की राजधानी बना रही है भाजपा

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Sep 2022

Last updated on: Sep 16, 2022, 00:00 IST

दिल्ली में कूड़ों के पहाड़ो पर एक बार फिर राजनीती होने लगी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा है कि, भाजपा दिल्ली को कूड़ों की राजधानी बनाने चाहती है और पहले से मौजूद तीन कूड़ों के पहाड़ को खत्म न कर पाने के बाद अब यह 16 नए पहाड़ बनाना चाहती है।

हालांकि दिल्ली नगर निगम ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा था कि, निगम के संज्ञान में आया है कि कुछ दावे किए गए हैं कि निगम ने दिल्ली में 16 स्थानों पर नई सैनिटरी लैंडफिल साइट स्थापित करने की योजना बनाई है। 

निगम इन आरोपों को सिरे से नकारता है और यह स्पष्ट करता है कि नई सैनिटरी लैंडफिल साइट स्थापित करने की कोई योजना नहीं है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल नें आज कहा, दिल्ली देश की राजधानी है और हर दिल्लीवासी चाहता है कि दिल्ली सुंदर बने, यदि बाहर से कोई आए तो उन्हें लगे की अच्छे देश की अच्छी राजधानी है। 

लेकिन पिछले कुछ सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी के क्षेत्र में काम हुआ, लेकिन सफाई बहुत खराब है, चारों तरफ कूड़ा है। थोड़ी शर्म भी आती है कि दिल्ली गन्दी क्यों है?खासकर तीन कूड़े के पहाड़, ये शर्म का कारण नहीं, बल्कि आसपास रहने वालों के लिए नरक की जिंदगी है। 

हमेशा मच्छर, बदबू रहती है। कोशिश यह होनी चाहिए कि इन्हें खत्म करें, लेकिन तीनों पहाड़ो की स्तिथि यह है की हजारों करोड़ो खर्च करके इनकी ऊंचाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने आगे कहा, सुनने मे आ रहा है कि इनके अलावा 16 और जगहों पर कूड़े के पहाड़ बनाने का काम कर रहे हैं। 

सोच सकते हो की पूरी दिल्ली में बदबू आएगी, हर इलाके में कूड़े का पहाड़ होगा। दिल्ली में चारों ओर गंदगी होगी और कूड़े के पहाड़ो की राजधानी बन जाएगी। एक तरफ हमने 500 तिरंगे लगाए, तिरंगों का शहर माना जाता है। 

लेकिन यह कूड़े का शहर बना रहे हैं। हम झील बना रहे हैं, गार्डन बना रहे हैं। विश्व भर में शिक्षा स्वास्थ्य के लिए दिल्ली जानी जाती है। दिल्ली वाले इससे नाराज होंगे यदि कूड़े का पहाड़ बनाया गया तो, हम यह पहाड़ नहीं कबूल करेंगे, इसका विरोध करेंगे। 

एलजी से मुलाकात पर अरविंद केजरीवाल बोले कि, पिछली मीटिंग में मेरी एलजी साहब से बात हुई थी मैं उनके पास डेटा लेकर गया था, एक कूड़े के पहाड़ का डाटा था कि वहां पर 2500 टन कूड़ा रोजाना आ रहा है जबकि 1500 टन ही प्रोसेस हो रहा है, यानी 1000 टन कूड़ा रोजाना वहां पर जुड़ रहा है, कम होने के बजाय कूड़ा बढ़ रहा है। 

दरअसल दिल्ली नगर निगम के मुताबिक, लैंडफिल साइट को समतल करने में निगम कोई भी कसर नहीं छोड़ रहा है। निगम ने लैंडफिल साइटों की ऊंचाई को कम करने के लिए ट्रोमेल मशीनों को स्थापित किया है, इनर्ट और निर्माण एवं विध्वंस कचरे को मुफ्त में देने, उद्योगों को रिफ्यूज ड्रिवेन फ्यूल (आरडीएफ) की बिक्री से लेकर नागरिकों को स्रोत पर कचरे के पृथककरण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित करना जैसे कई उपाय किए गए हैं।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD