Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

MI Cape Town ने साइमन कैटिच को प्रमुख कोच और हाशिम अमला को बल्लेबाजी कोच बनाया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Simon Katich, Hashim Amla, MI Cape Town
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Sep 2022

Last updated on: Sep 15, 2022, 00:00 IST

एमआई केप टाउन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज साइमन कैटिच को दक्षिण अफ्रीका में होने वाली एसए टी 20 क्रिकेट लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी से पहले अपना प्रमुख कोच और हाशिम अमला को बल्लेबाजी कोच बनाया है। 

इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 सितम्बर को केपटाउन में होगी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच हेड कोच का पद संभालेंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला बल्लेबाजी कोच के रूप में टीम में शामिल होंगे। 

साइमन को क्रिकेट का लंबा अनुभव है। उन्हें एक सुलझे हुए खिलाड़ी को तौर पर जाना जाता रहा है। हाशिम, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके नाम सबसे तेज 2000, 3000, 4000, 5000 और 6000 एकदिवसीय रन बनाने का रिकॉर्ड है। 

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज जेम्स पैमेंट फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी और घरेलू कोच रॉबिन पीटरसन टीम के जनरल मैनेजर होंगे। ये दोनों लंबे समय से एमआई से जुड़े हैं। वर्तमान में पैमेंट मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच हैं।

वहीं पीटरसन अतीत में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। आकाश एम. अंबानी, चेयरमैन, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड ने कहा, "मुझे एमआई केप टाउन कोचिंग टीम में साइमन और हाशिम का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। 

जेम्स और रॉबिन के साथ, हम एक ऐसी टीम बनाएंगे जो दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट के एमआई ब्रांड को विकसित करेगी और इस क्रिकेट प्रेमी देश में एमआई के मूल्यों को आगे ले जाएगी।"साइमन कैटिच ने कहा, "एमआई केप टाउन का मुख्य कोच बनना सम्मान की बात है। 

एक नई टीम को एक साथ रखना, कौशल को निखारना और टीम संस्कृति का निर्माण करना हमेशा विशेष होता है। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि एमआई केप टाउन एक ऐसी टीम के रूप में विकसित हो, जो स्थानीय प्रतिभाओं का लाभ भी उठाए और एमआई के मूल मूल्यों को आगे बढ़ाए।"

हाशिम अमला ने कहा, "मैं एमआई केप टाउन के साथ इस असाइनमेंट को लेकर रोमांचित हूं। एमआई मालिकों, प्रबंधन और मेरे मैनेजर को बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने जो योजना बनाई है उससे ऐसा लगता है कि यह एक अद्भुत प्लेटफॉर्म बनने जा रहा है जो हमारी स्थानीय प्रतिभाओं को आकर्षित करेगा। 

एक खिलाड़ी और मेंटर के रूप में अपने अनुभव को लेकर मैं एमआई केप टाउन के खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को मजबूत बनाने में मदद करने को लेकर उत्साहित हूं।"

एमआई केप टाउन जनवरी-फरवरी 2023 में होने वाले पहले सत्र के लिए 5 खिलाड़ियों - कगिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, राशिद खान, सैम करेन और लियाम लिविंगस्टोन को साइन कर चुकी है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Simon Katich , Hashim Amla , MI Cape Town

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD