Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने आज लपियाणा में किया खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हारचक्कियां का किया शुभारंभ, लपियाणा ग्राम पंचायत में महिला मंडल भवन सिहोगा का किया शिलान्यास

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 14 Sep 2022

Last updated on: Sep 14, 2022, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने आज लपियाणा में खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता मे बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वह बच्चों को गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित करें ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सकें। 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिए ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ मिल सके। उन्होंने विद्यार्थियों का आहवान किया कि वे नशे से दूर रहते हुए अपने आसपास के हर व्यक्ति को जागरूक करने का प्रयास करें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया है और चालू वित्त वर्ष में शिक्षा क्षेत्र  में 8412 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

उन्होंने कहा कि  प्रदेश में 58 राजकीय महाविद्यालय  तथा 80 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में वर्चुअल क्लास रूम स्थापित किये गए । उन्होंने बताया कि मेधा प्रोत्साहन  योजना के अंतर्गत  लगभग  838 से ज़्यादा  विद्यार्थी   लाभन्वित हुए जिसमें 2.19 करोड़ व्यय किये गए । इसके अलावा स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय योजना , स्वर्ण जयंती सुपर 100 योजना, आईसीटी विद्यालय योजना, स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट महाविद्यालय योजना  अटल  स्कूल वर्दी योजना , अटल निर्मल जल योजना , स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय कलस्टर श्रेष्ठ विद्यालय जैसी अनेकों योजनाएं चला कर गुणात्मक शिक्षा से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारा है ।

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये कार्य किया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के नये आयाम स्थापित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के तहत उठाऊ पेयजल योजना हारचक्कियां लपियाणा के सुधारीकरण का कार्य प्रगति पर है तथा इस पर 157.95 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं जिससे क्षेत्र के गांवों झिकली, ठेहड, जुगेड, हारचक्कियां, लपियाणा, लपियाणा खास, मकरेर, चकबन धार और गुब्बर के 4 हजार लोग लाभान्वित होंगे। 

इसके अतिरिक्त जलजीवन मिशन एक व दो के तहत विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुधारीकरण पर 400.26 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं जिससे क्षेत्र के 55 गांवों के 20 हजार से अधिक लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिल पायेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा एडीबी के तहत बनने वाली लंज, नौशेरा, मनेई परगोड़ और बंडी रछियालू उठाऊ पेयजल योजना पर 3190.34 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे।

सामाजिक न्याय मंत्री ने कहा कि लपियाणा मकरेड से गुब्बर लिंक सड़क, लपियाणा बाग गोरडा सड़क तथा उपरला डिब्बर से मनेई सड़क का कार्य प्रगति पर है तथा इन पर 32 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं। इसके अलावा धार खुर्द, भारपलाहड तथा सुरडियाल सड़कों का कार्य शीघ्र आरंभ हो जायेगा जिस पर 9 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत क्षेत्र की सड़कों पर 964.60 लाख रुपये व्यय किये गये हैं तथा नाबार्ड के तहत मनेई से भंद्रेला वाया मावा सड़क पर 342.30 लाख रुपये व्यय किये गये हैं। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये एक 16 किलोमीटर लम्बी 33 केवी लाईन शाहपुर से लंज लाई जा रही है जिस पर लगभग 3.84 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इसके उपरांत उन्होंने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हारचक्कियां का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर औद्योगिक प्रशिक्षण मिल पायेगा। आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, सियू टेक्नोलॉजी के ट्रेड इसी सत्र से शुरू कर दिये गये हैं तथा अगले सत्र से यहां रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग के ट्रेड अगले सत्र से शुरू किये जायेंगे।

इसके बाद सामाजिक न्याय मंत्री सरवीण चौधरी ने लपियाणा ग्राम पंचायत में 7 लाख रुपये से बनने वाले महिला मंडल भवन सिहोगा का किया शिलान्यास किया। उन्होंने महिला मंडल भवन के लिए भूमि दान देने वाले सुरेश कुमार को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता आईपीएच अजय कुमार, आईटीआई हारचक्कियां के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा, मुख्य अध्यापक औंकार सिंह, बीईओ कोटला दिनेश शर्मा, कुलदीप पठानिया, अशोक कुमार, केवल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सीडीपीओ संतोष ठाकुर, सुशील चौधरी, ललित, बलवीर ठाकुर, रघुवीर चौधरी, संजय गुलेरिया, स्थानीय प्रधान मनजीत, महिला मंडल प्रधान सीमा देवी, पूर्व प्रधान सकीना देवी, बीडीसी कहर चंद, हेमराज, रघुवीर सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD