Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ : दौड़, बैडमिंटन व खो-खो के मुकाबले रहे रोचक

Sports News, Punjab Khed Mela 2022, Khedan Watan Punjab Diyan, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 14 Sep 2022

Last updated on: Sep 14, 2022, 00:00 IST

खेडां वतन पंजाब दियां’ के अंतर्गत करवाए गए दौड़, बैडमिंटर व खो-खो के मुकाबले काफी रोचक रहे। इस दौरान खिलाडिय़ों ने पूरे जोश, उत्साह व तकनीक से अपना-अपना स्थान बनाया। जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुरुषों के 40-50 आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में होशियारपुर-2 का मंजीत सिंह पहले, भूंगा का मंदीप सिंह दूसरे व पुरुषोत्तम लाल तीसरे स्थान पर रहा। 21-40 आयु वर्ग में दसूहा का मिथुन पहले, होशियारपुर-2 का जसविंदर दूसरे व माहिलपुर का दलवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहा। 

21-40 आयु वर्ग लड़कियों की दौड़ में दसूहा की गुग कौर पहले, टांडा की अनामिका दूसरे  व होशियारपुर-1 की लवनीत तीसरे स्थान पर रही। अंडर-21 में दसूहा की पूजा पहले, टांडा की तरनप्रीत दूसरे व टांडा की शरनदीप तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 लड़क़ों की 1500 मीटर दौड़ में अरुण कैथवाल पहले, टांडा का अशोक कुमार दूसरे व माहिलपुर का नेमपाल तीसरे स्थान पर रहा।  लड़कियों में टांडा की सिमनर पहले, दसूहा की कमलप्रीत दूसरे व टांडा की नवप्रीत तीसरे स्थान पर रही। पुरुषों के 40-50 आयु वर्ग में टांडा के भजन लाल विजेता रहे। 

महिलाओं के 21-40  आयु वर्ग में टांडा की ज्योति विजेता रही। लडक़ों के अंडर-21 में टांडा का अजय कुमार पहले, भूंगा का जतिनजीत सिंह दूसरे व टांडा अजर तीसरे स्थान पर रहा। पुरुषों के 21-40 आयु वर्ग में दसूहा का रमन कुमार पहले, मुकेरियां का शरनजीत सिंह दूसरे व होशियारपुर-2 का हरमन तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-21 लड़कियों में भूंगा की दीया पहले व भूंगा की पूजा दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में गढ़शंकर की लवप्रीत पहले व भूंगा की रवदीप दूसरे स्थान पर रही। 

अंडर-14 लडक़ों की 600 मीटर दौड़ मेें टांडा का शिवम पहले, होशियारपुर-1 का आर्यन अरोड़ा दूसरे व माहिलपुर का राघव कौशल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लडक़ों की 400 मीटर दौड़ में टांडा का हरजोत सिंह पहले, गढ़शंकर का प्रिंस दूसरे व भूंगा का अनिकेत तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-21 लडक़ों की 400 मीटर दौड़ में दसूहा का हरशाम सिंह पहले, भूंगा का सरताज सिंह दूसरे व होशियारपुर-1 का जेमन वरजो तीसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन अंडर-17 लडक़ों में सनप्रीत, नीतिश कुमार गौतम, गौरिश सौंधी, गुरनाज सिंह, संचित ओहरी, सुतेज शर्मा व मनशांत सिंह विजेता रहे। 

अंडर- 17 लड़कियों में अश्विता शर्मा, ईशवीर मनहोता, सृष्टि जगकोत्रा, गुरलीन कौर, जयंति कौशल व कनिन मलिक विजेता रही। खो- खो अंडर-17 लडक़ों के मुकाबलों में दसूहा व माहिलपुर के मुकाबले में दसूहा विजेता रहा। तलवाड़ा व भूंगा के मुकाबले में भूंगा, होशियारपुर-1 व टांडा के मुकाबले में टांडा विजेता रहा।  भूंगा व टांडा के सैमीफाइनल मुकाबले में भूंगा विजेता रहा।  दसूहा व भूंगा के सैमीफाइनल में भूंगा विजेता रहा। अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में होशियारपुर-1 व गढ़शंकर के मुकाबलें में गढ़शंकर, भूंगा व माहिलपुर के मुकाबले में भूंगा विजेता रहा।

 

Tags: Sports News , Punjab Khed Mela 2022 , Khedan Watan Punjab Diyan , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD