Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्य वन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक में लिया निर्णय

Rakesh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 14 Sep 2022

Last updated on: Sep 14, 2022, 00:00 IST

राज्य वन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक में वन विभाग में सौ पद वन रक्षक, 45 पद कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी, 21 पद कनिष्ठ आशुलिपिक के पद सीधी भर्ती द्वारा नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी वन एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री राकेश पठानिया ने बुधवार को धौलाधार होटल में राज्य वन निगम के निदेशक मंडल की 212 वीं बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत दी।

उन्होंने कहा कि वन निगम में कार्यरत दैनिक भोगी तथा अनुबंध कर्मचारियों को प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की भांति चार वर्ष तथा दो वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपरांत नियमित करने का निर्णय लिया गया है। वन मंत्री ने कहा कि राज्य वन विकास निगम का राजस्व बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए गए ताकि राज्य वन विकास निगम की आमदनी में बढोतरी की जा सके। 

उन्होंने कहा कि राज्य वन विकास निगम तथा वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में निदेशक मंडल के सदस्यों द्वारा राज्य वन विकास निगम की बेहतरी के सुझाव भी दिए गए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डा पवनेश कुमार ने बैठक का संचालन किया।

इस अवसर पर प्रधान सचिव वन ओंकार शर्मा, अजय श्रीवास्तव प्रधान मुख्य अरण्यपाल, प्रबंध निदेशक डा पवनेश कुमार, कार्यकारी निदेशक आर लालनून, निदेशक राम कुमार, निदेशक जगदेव सिंह पठानिया, निदेशक बलबिंद्र सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Rakesh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD