Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बस्सी व मुस्सरानी में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किये

धरोटधार हेलीपैड के सौन्दर्यीकरण पर व्यय होंगे 1.68 करोड़ रुपये

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Mandi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मण्डी , 14 Sep 2022

Last updated on: Sep 14, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बस्सी व मुस्सरानी में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किये। उन्होंने 1.68 करोड़ रूपये की लागत से धरोटधार हेलीपैड के सौन्दर्यीकरण तथा 22 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने पशु औषधालय भवन बस्सी का शिलान्यास किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बस्सी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने धरोटधार व बस्सी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में सराज विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का बहुत अभाव था लेकिन पिछले 25 वर्षों से लोगों के सहयोग से क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ की गई हैं। उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है जो प्रत्येक क्षेत्रवासी के लिये गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी संकट काल के दौरान भी संपूर्ण प्रदेश में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लगभग पांच वर्षों के दौरान राज्य में विकास की गति को तेज किया है तथा विकास कार्यों के लिये धन की कोई कमी नहीं आने दी गई। उन्होंने कहा कि विकास एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है तथा आने वाले समय में भी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार के मिशन रिपीट लक्ष्य को हासिल करने में सराज क्षेत्र के लोगों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्राम पंचायत की मांग पर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बस्सी के भवन निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रूपये तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी के भवन निर्माण के लिये 50 लाख रूपये प्रदान करने की घोषणा की। 

उन्होंने बस्सी में वन विभाग की निरीक्षण कुटीर निर्मित करने तथा मंडी-जंजैहली वाया बस्सी इत्यादि रूट पर बस सेवा संचालित करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि वन स्वीकृति प्राप्त होते ही बाहवा-खूडला-खून-त्रैम्बली सड़क के निर्माण के लिए भी पर्याप्त धनराशि मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने युवक मंडल भवन बस्सी के निर्माण के लिए तीन लाख रूपये तथा सामुदायिक भवन भलौट के निर्माण के लिये भी 3 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। 

मुख्यमंत्री ने प्राथमिक पाठशाला दारन को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने तथा नवनिर्मित ग्राम पंचायत गुडाहर में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने महिला मंडल टिकर धार व बाता सेर को 2-2 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए महिला मंडल टिकर धार व बाता सेर को 15-15 हजार रूपये देने की भी घोषणा की। 

उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिक पाठशाला बस्सी के पुराने भवन को असुरक्षित घोषित करने के लिये निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि यहां नए भवन का निर्माण किया जा सके। उन्होंने धरोटधार में सामुदायिक भवन निर्माण करने की भी घोषणा की। इससे पहले, मुख्यमंत्री के धरोटधार व बस्सी आगमन पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी, अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलजारी लाल, जिला परिषद सदस्य रजनी ठाकुर, जिला परिषद के पूर्व सदस्य किशोर कुमार, भारती शर्मा, पंचायत समिति की सदस्य गीता, दीवान ठाकुर, चमन ठाकुर, ग्राम पंचायत बस्सी की प्रधान सपना रानी, ग्राम पंचायत मुस्सरानी के प्रधान हेम राज,  उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Mandi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD