Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिंदी राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोती है : Amit Shah

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Sep 2022

Last updated on: Sep 14, 2022, 00:00 IST

14 सितंबर का दिन हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की तरफ से कई प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस के मौके पर कहा कि हिंदी राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोती है। 

अमित शाह ने कहा कि भारत की सभी भाषाएं महत्वपूर्ण हैं। सभी का अपना अपना समृद्ध इतिहास है। सभी भाषाओं के साथ समन्वय स्थापित कर हिंदी ने जनमानस के बीच विशेष स्थान हासिल किया है। यही वजह है कि आजादी के आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानियों ने हिंदी को संपर्क की भाषा बनाकर आंदोलन को गति देने का काम किया था। 

अमित शाह ने आगे कहा कि आज जब आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और हम हर जगह तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे में हिंदी को भी आगे बढ़ाने के लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। किसी भी देश में सरकारी कामकाज की भाषा तभी साकार हो सकती है, जब वो जनसामान्य से जुड़ी हो। 

कोई भी नीति और कानून तभी लोगों के भले के लिए हो सकते हैं, जब वो स्थानीय भाषा में हों। इसी को ध्यान में रखते हुए 14 सितंबर को हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राजभाषा की इस यात्रा में हमने कई पड़ाव पूरे किए हैं, लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है। 

पिछले 3 सालों में हिंदी का विकास हो, इसके लिए गृह मंत्रालय का राजभाषा विभाग लगातार कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज गृह मंत्रालय में ज्यादातर काम हिंदी में किया जाता है। अमित शाह ने बताया कि अधिकांश मंत्रालयों ने भी हिंदी में ज्यादा काम करना शुरू किया है। 

2019 में सरकार गठन के बाद 57 मंत्रालय में से 53 मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समितियों का गठन हो चुका है। इसकी लगातार बैठकें भी हो रही है। अलग अलग शहरों में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए 527 नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों का भी गठन हो चुका है। 

यही नहीं विदेशों जैसे लंदन, सिंगापुर, फिजी और दुबई में भी राजभाषा कार्यान्वयन समिति का गठन किया गया है। अमित शाह ने कहा कि राजभाषा विभाग ने हिंदी को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल एप भी बनाया है। जिससे लोग आसानी से हिन्दी सीख सकते हैं। सोशल मीडिया के जरिये भी हिंदी को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

हिंदी से हिंदी के लिए एक शब्दकोश बनाने पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदी इस देश की मिट्टी से उपजी है। हिंदी किसी भी भारतीय भाषा की प्रतिस्पर्धी नहीं है। हिंदी समेत सभी भाषाओं का विकास जरूरी है। यही वजह है कि सभी अपने दैनिक कामों और कार्यालय में हिंदी का उपयोग करें।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD