Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ जिला स्तरीय मुकाबले : टांडा में जिला स्तरीय एथलैटिक्स व गढ़शंकर में फुटबाल के मैचों की हुई शुरुआत

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ ने किया नौजवानों में नई ऊर्जा का संचार: विधायक जसवीर सिंह गिल

Sports News, Punjab Khed Mela 2022, Khedan Watan Punjab Diyan, Khedan Watan Punjab Diyan 2022, Jasvir Singh Raja Gill, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 13 Sep 2022

Last updated on: Sep 13, 2022, 00:00 IST

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के अंतर्गत आज टांडा में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल की ओर से बतौर मुख्यातिथि एथलैटिक्स व गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण रोढ़ी की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम रोढ़ी ने फुटबाल के जिला स्तरीय खेल मुकाबलों की शुरुआत करवाई गई। इस दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों से मिलते हुए उन्हें जिला स्तर पर पूरी रुचि व जोश के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

  टांडा में एथलैटिक्स के मुकाबलों की शुरुआत करवाते हुए विधायक श्री जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि प्रदेश के नौजवानों को नशे से दूर रखने व उनको अच्छी सेहत देने के उद्देश्य से प्रदेश में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के अंतर्गत पर खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की इस पहल ने खिलाडिय़ों में नई ऊर्जा का संचार किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से खेल के क्षेत्र में की गई नई पहल खिलाडिय़ों की प्रतिभा निखारने के लिए बड़े स्तर पर लाभप्रद साबित होगी।

श्री जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि पंजाब के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में अपनी विलक्षण पहचान बनाई है, इसी परंपरा को कायम रखने के लिए राज्य सरकारों की ओर से खेडां वतन पंजाब दियां’ के अंतर्गत विशेष खेल मुकाबले करवा कर अच्छे खिलाडिय़ों का चुनाव किया जाएगा, जो कि आने वाले समय में देश-विदेश में पंजाब का नाम रौशन करेंगे। इस मौके पर एस.पी(मुख्यालय) श्रीमती मंजीत कौर व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

                                       

 

Tags: Sports News , Punjab Khed Mela 2022 , Khedan Watan Punjab Diyan , Khedan Watan Punjab Diyan 2022 , Jasvir Singh Raja Gill , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD