Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Sri Lankan की क्रिकेट और नेटबॉल टीमों का कोलम्बो में भव्य स्वागत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Asia Cup, Asia Cup 2022,  Asia Cup 2022 Winner, Sri Lankan Cricket
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 13 Sep 2022

Last updated on: Sep 13, 2022, 00:00 IST

अपने आर्थिक संकट के बावजूद श्रीलंका ने एशिया कप विजेता क्रिकेट और नेटबॉल टीमों का स्वदेश वापसी पर भव्य स्वागत किया और मंगलवार को हवाई अड्डे से राजधानी कोलम्बो तक उन्हें जुलूस में घुमाया गया। मंगलवार सुबह से ही भारी संख्या में लोग हवाई अड्डे पर कप्तान दासुन शनाका और उनकी टीम का स्वागत करने के लिए इकठ्ठा होना शुरू हो गए थे जिसने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को 23 रन से हराकर छठी बार एशिया कप का खिताब जीता। 

फाइनल में नाबाद 71 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवार्ड जीतने वाले भानुका राजपक्षे ने भंडारनायके हवाई अड्डे से बाहर निकलते हुए कहा, "यह पूरे देश की जीत है। हमने जो किया उससे हम अपने देश के लोगों के चेहरों पर कुछ मुस्कराहट ला सकते हैं। 

यह हमारे लिए एक बड़ी जीत है।"राजपक्षे ने देश के आर्थिक संकट को लेकर कहा, "एक देश के रूप में दुनिया अब हमारी तरफ एक अलग नजरिये से देख रही है।"भानुका ने कहा, "वर्षों से हम खिताब के आसपास भी नहीं पहुंच पाए थे लेकिन क्रिकेट फैंस ने हम पर से भरोसा नहीं छोड़ा था। 

हमें प्रतियोगिता में मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ा था और अब हम इस सफलता को ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में जारी रखना चाहते हैं।"रविवार को गत चैंपियन एशिया की नेटबॉल टीम श्रीलंका ने सिंगापुर को 63-53 से हराकर एशियाई खिताब जीता था। 

इस जीत से श्रीलंका ने 2023 नेटबॉल विश्व कप में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली थी। टीम ने 2018 में जीते अपने खिताब का बचाव किया जबकि 2020 की चैंपियनशिप कोविड-19 के कारण रद्द हो गयी थी। दो एशियाई चैंपियन टीमों को दो खुली डबल डेकर बसों में हवायी अड्डे से श्रीलंका क्रिकेट के मुख्यालय और नेटबॉल महासंघ के मुख्यालय तक लाया गया। 

राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने एक बयान में कहा, "प्रशंसकों को अपना समर्थन दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वे सड़क के दोनों तरफ लाइन लगाकर खड़े हुए और राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए टीमों का स्वागत किया।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Asia Cup , Asia Cup 2022 , Asia Cup 2022 Winner , Sri Lankan Cricket

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD