Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

निशानेबाज़ी में पंजाब देश का नेतृत्व करेगा, अंजुम मौदगिल की पहली विश्व रैंकिंग समूचे देश के लिए गर्व की बात

खेल मंत्री मीत हेयर ने देश के नामी निशानेबाज़ों को किया सम्मानित

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Olympic Games, World Championships, Asian and Commonwealth Games
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Sep 2022

अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में निशानेबाज़ी भारत की अहम खेल बन गई है और देश इस खेल में विश्व शक्ति के तौर पर उभरा है। पिछले 18-20 सालों के अरसे के दौरान भारत ने ओलम्पिक खेल, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक जीते हैं। तेज़ी से तरक्की कर रही है इस खेल में पंजाब देश का नेतृत्व करेगा और 2024 में होने वाली पैरिस ओलम्पिक खेल में भारत बेहतर प्रदर्शन दिखाएगा।  

यह बात पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बीती देर शाम निशानेबाज़ों के सम्मान समारोह के दौरान सम्बोधन करते हुए कही। निशानेबाज़ अंजुम मौदगिल की पहली विश्व रैंकिंग के सम्बन्ध में अंकुश भारद्वाज स्पोटर्स फाउडेशन द्वारा अम्बिका ग्रुप के सहयोग से करवाए सम्मान समारोह के दौरान खेल मंत्री ने इस मौके पर अंजुम मौदगिल समेत देश के नामी निशानेबाज़ों गौरी, अजितेश कौशल, विजयवीर सिद्धू, उदयवीर सिद्धू, विश्वजीत सिंह, सिफत कौर, उनीश, शिखा चौधरी, नैना वर्मा, सोमिल चौधरी, दिवेश वर्मा, देवांश और मनराज और प्रशिक्षक दीपाली देशपांडे समेत प्रवीण वर्मा, सुमित सोनी, अमित सूद, साजन शर्मा, अश्वनी शर्मा को सम्मानित किया।  

मीत हेयर ने कहा कि भारत निशानेबाज़ी खेल का प्रभाव यहाँ तक है कि हाल ही में बर्मिंघम में हुई राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की पदक सूची और भी बेहतर होती अगर निशानेबाज़ी खेल को बाहर न रखा होता। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती ने अभिनव बिंद्रा के रूप में देश को पहला ओलम्पिक चैंपियन दिया। 

पिछले समय में हुए विश्व कप में अंजुम मौदगिल, अर्जुन बबूटा, सिफत कौर, विजयवीर सिंह सिद्धू ने पदक जीते। अंजुम मौदगिल की नंबर एक विश्व रैंकिंग हासिल की, जोकि समूचे देश के लिए गर्व की बात है। इस महीने होने वाली राष्ट्रीय खेलों में जहाँ हमारे पंजाब के 16 निशानेबाज़ हिस्सा ले रहे हैं वहीं अक्तूबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में पंजाब के 10 निशानेबाज़ हिस्सा लेने जा रहे हैं।  

खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए बड़े प्रयास कर रही है। ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के साथ खेल समर्थकीय माहौल सृजन किया जा रहा है। राष्ट्रमंडल खेलों में नाम रौशन करने वाले पंजाबी खिलाडिय़ों को 9.30 करोड़ रुपए की ईनामी राशि से सम्मानित किया गया। पहली बार हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी नकद राशि से सम्मानित किए गए। 

निशानेबाज़ी खेल को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। शूटिंग रेंजों को अपग्रेड करने के लिए 6 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।मीत हेयर ने कहा कि पंजाब 2001 की राष्ट्रीय खेलों में पहले स्थान पर था, परन्तु अब धीरे-धीरे पंजाब का स्थान नीचे खिसकता जा रहा है। नई खेल नीति माहिरों की राय के साथ बनाई जा रही है। पड़ोसी राज्य हरियाणा, उड़ीसा, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की खेल नीतियों से भी सीख ली जाएगी। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस ज़रूरत इसकी पहचान कर सही अवसर प्रदान करने की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाडिय़ों को अनुकूल माहौल, बढिय़ा खेल मैदान, प्रशिक्षक, खेल सामान और डाइट देने पर काम कर रही है। उन्होंने खिलाडिय़ों को स्पॉन्सर करने वालों का भी धन्यवाद किया।  

इस मौके पर रोहतन डिवीजऩ के कमिश्नर और हरियाणा के पूर्व खेल डायरैक्टर जगजीत सिंह और चंडीगढ़ के एस.एस.पी. कुलदीप चाहल ने विचार साझे किए। अंकुश भारद्वाज और सन्दीप विर्क द्वारा समूह मेहमानों और खिलाडिय़ों का धन्यवाद किया गया।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Olympic Games , World Championships , Asian and Commonwealth Games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD