Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया नवनिर्मित ब्लड बैंक नालागढ़ जनता को समर्पित

सर्वाइकल कैंसर डिटेक्शन यूनिट भी स्थापित करेगा रेडक्रॉसः आर्लेकर

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नालागढ़ , 12 Sep 2022

Last updated on: Sep 12, 2022, 00:00 IST

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, जो राज्य रेडक्रॉस के अध्यक्ष भी हैं, ने आज सोलन जिले के नालागढ़ में राज्य रेडक्रॉस के माध्यम से नवनिर्मित ब्लड बैंक को समर्पित किया। भारतीय रेडक्रॉस प्रबंधन समिति की सदस्य एवं राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ भी किया।

इस अवसर पर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि पहली बार रेडक्रॉस ने सबके सहयोग से ब्लड बैंक स्थापित किया है और उनका प्रयास रहेगा कि भविष्य में प्रदेश के अन्य हिस्सों में ऐसे ब्लड बैंक स्थापित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि इस ब्लड बैंक को स्थापित करने में औद्योगिक घराने के अनेक व्यक्तियों ने समाज सेवा की अपनी इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए सहयोग किया है। 

उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर डिटेक्शन यूनिट भी स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे।रेडक्रॉस के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि लोगों के सहयोग से रेडक्रॉस मानवता की सेवा में कार्यरत है। लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें, इसके लिए रेडक्रॉस प्रयास कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को उनके घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में रेडक्रॉस भी अपना सहयोग दे रहा है।राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ में ब्लड बैंक की सुविधा मिलने से उनके प्रयास सफल हुए हैं। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां ब्लड बैंक की ज्यादा आवश्यकता महसूस की जा रही थी। 

उन्होंने रेडक्रॉस के माध्यम से कार्यान्वित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से सुंदरनगर में डायलीसिस सेंटर, मंडी में फीजियोथेरेपी सेंटर तथा कुल्लू में हाल ही में महिलाओं के लिए पुनर्वास केंद्र, आईजीएमसी तथा के.एन.एच में सहायता केंद्र तथा बिलासुपर में रोटी मेकिंग मशीन स्थापित की गई है।

इसके अलावा, मोबाईल हैल्थ यूनिट तथा करीब 30 से अधिक रोगी वाहन रेडक्रॉस ने भेंट किए हैं। उन्होंने रेडक्रॉस गतिविधियों को और प्रभावी तरीके से कार्यान्वित करने के लिए लोगो से सहयोग की अपील की।इससे पहले, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभासीष पन्डा ने राज्यपाल को सम्मानित किया।

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अनीता महाजन ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा स्वास्थ्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। सोलन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा, राज्यपाल के सचिव एवं महासचिव रेडक्रॉस राजेश शर्मा, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋचा वर्मा, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, नगर परिषद् की अध्यक्ष रीना शर्मा, पूर्व विधायक श्री के.एल ठाकुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD