Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

Papua New Guinea में आया 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 की मौत

Hadsa World, Hadsa, Papua New Guinea, Port Moresby, Earthquake, Port Moresby Earthquake
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पोर्ट मोरेस्बी , 12 Sep 2022

Last updated on: Sep 12, 2022, 00:00 IST

पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) में आए 7.6 तीव्रता के भीषण भूकंप में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने कहा कि, मरने वालों में से एक मदांग प्रांत के राय जिले में और तीन मोरोब प्रांत के वाउ शहर में थे। 

सभी भूस्खलन में दब गए। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, मोरोब में कुछ अन्य लोग ढांचा गिरने के बाद मलबे में दब कर घायल हो गए और स्वास्थ्य केंद्रों, घरों, ग्रामीण सड़कों और राजमार्गों को नुकसान पहुंचा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि, पावर ग्रिड, इंटरनेट केबल और क्षेत्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं लेकिनवाणिज्यिक हवाई अड्डे चालू हैं। हाइलैंड्स राजमार्ग के कुछ हिस्से, जो लाई के दूसरे सबसे बड़े शहर को जोड़ते हैं, क्षतिग्रस्त हो गए। 

पूर्वी हाइलैंड्स में मार्खम और रामू के साथ वाले इलाके विशेष रूप से प्रभावित हुए। स्थानीय अखबार पोस्ट-कूरियर ने सोमवार को खबर दी कि लाई में कई दुकानें स्टॉक भूकंप में बर्बाद होने के कारण बंद रहीं। पीएनजी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे ने कहा कि, राष्ट्रीय और प्रांतीय आपदा एजेंसियों ने इमारतों और बुनियादी ढांचे जैसे सड़कों और बिजली आपूर्ति को हुए नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है। 

जेम्स मारपे ने कहा कि, नुकसान की अनुमानित लागत कम से कम मंगलवार तक नहीं पता चल पाएगी, लेकिन जनता को आश्वासन दिया कि हमारी सेवाओं और लोगों की आजीविका को बहाल करने की पूरी कोशिश की जाएगी। 

पीएनजी दुनिया के सबसे भूगर्भीय और भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक है और आमतौर पर हर साल 5 या उससे अधिक तीव्रता के 100 से अधिक भूकंप यहां आते हैं।

 

Tags: Hadsa World , Hadsa , Papua New Guinea , Port Moresby , Earthquake , Port Moresby Earthquake

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD