Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नर्सिज श्रेणी की मांगों पर सहानुभूतिपर्वूक विचार करेगी प्रदेश सरकारः डॉ. राजीव सैजल

Dr Rajiv Saizal, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Dharamshala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 09 Sep 2022

Last updated on: Sep 09, 2022, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार नर्सिज श्रेणी की मांगों के प्रति सदैव संवेदनशील रही है और अपने पौने पांच वर्ष के कार्यकाल में उन्हें विभिन्न लाभ और सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

 आज यहां ट्रेंड नर्सिज एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश एवं सिस्टर निवेदिता गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज टीचिंग एसोसिएशन के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने में नर्सिज श्रेणी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। विशेष तौर पर कोरोना महामारी के समय नर्सों ने उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा इस कार्यकाल में नर्सों की रिकॉर्ड भर्तियां की गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को कोरोना महामारी के दौरान नर्सों के लिए घोषित कोविड प्रोत्साहन राशि का शेष भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिए।  

 बैठक में एसोसिएशन की ओर से परिचारिका (नर्स) श्रेणी को देय 13वें माह का वेतन वर्तमान के मूल वेतन के आधार पर प्रदान करने, नर्सों के लिए अस्पताल की परिधि में आवास उपलब्ध करवाने, सरकारी व निजी परिचारिका प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षारत प्रशिक्षुकाओं को आर्थिक एवं मेरिट आधार पर छात्रवृत्ति (स्टाईपेंड) प्रदान करने, स्टाफ नर्स पदनाम को कंद्र और पंजाब की तर्ज पर नर्सिंग ऑफिसर करने तथा नर्सिंग कॉलेज से संबंधित विभिन्न मांगें रखीं गई।

डॉ. राजीव सैजल ने संघ के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और इन पर समयबद्ध उचित निर्णय लिया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सुभासीष पन्डा ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

बैठक में टेंªड नर्सिज एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष ज्योति वालिया, अन्तरिम सचिव मनोरमा शर्मा, हरिप्रिया, नीलम गुप्ता, अनु सैणी तथा सिस्टर निवेदिता गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज टीचिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता वर्मा, मुख्य सलाहकार संतोष मांटा, अतिरिक्त मुख्य सलाहकार किरण धर्मा, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. अनीता महाजन तथा निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा डॉ. रजनीश पठानिया भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Rajiv Saizal , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD