Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ‘प्रधानमंत्री TB Mukt Bharat Abhiyan’ में लिया भाग

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, National TB Elimination Programme, NTEP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 09 Sep 2022

Last updated on: Sep 09, 2022, 00:00 IST

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राष्ट्रपति भवन से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ के शुभारम्भ कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। इस वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) में भारत की त्वरित प्रगति को प्रदर्शित किया गया है। इस समारोह में राष्ट्रपति ने कोविड-19 महामारी के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों, समुदाय के नेताओं और नागरिकों के अथक प्रयासों की सराहना की और टीबी उन्मूलन के लिए भी इसी तरह का सामाजिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के राज्यपालों द्वारा टीबी मुक्त भारत की दिशा में की गई पहलों को प्रदर्शित करती वीडियो फिल्म भी दिखाई गई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्रीं, विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल-उपराज्यपाल, राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रीं और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। 

वर्चुअल कार्यक्रम में राज्यों और जिलो के स्वास्थ्य अधिकारी, उद्योग जगत और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ टीबी चौंपियंस ने भी भाग लिया तथा इस उच्च संक्रामक रोग के उन्मूलन के लिए निर्धारित किए गए वैश्विक लक्ष्य 2030 को पांच वर्ष पहले ही यानि वर्ष 2025 तक हासिल करने की प्रतिबद्धता दोहराई। 

राष्ट्रपति ने टीबी उपचार के संबंध में अतिरिक्त निदान, पोषण और व्यावसायिक सहायता सुनिश्चित करने के लिए निक्षय मित्र पहल की भी शुरुआत की। उन्होंने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, कॉरपोरेट्स, गैर सरकारी संगठनों और अन्य लोगों को दान दाताओं के रूप में आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि मरीजों को स्वास्थ्य लाभ में सहायता मिल सके। 

निक्षय 2.0 पोर्टल ;जजचेरूध्ध्बवउउनदपजलेनचचवतजण्दपोींलण्पदध्द्ध टीबी के मरीजों के उपचार के परिणामों में सुधार के लिए अतिरिक्त रोगी सहायता प्रदान करेगी तथा वर्ष 2025 तक टीबी को समाप्त करने के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने और कॉरपोरेेट सामाजिक उत्तरदायित्व का लाभ उठाते हुए भारत की प्रतिबद्धता को पूरा करने में मददगार साबित होगा। 

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , National TB Elimination Programme , NTEP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD