Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

परिवहन मंत्री ने बेंगलुरू में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लिया

Bikram Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू/शिमला , 08 Sep 2022

Last updated on: Sep 08, 2022, 00:00 IST

उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने आज बेंगलुरू में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित विकास से जुड़े दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया। राजमार्गों, रज्जूमार्गों तथा लॉजिस्टिक पार्कों इत्यादि में आधुनिक सुविधाओं के संबंध में आयोजित इस सम्मेलन में देश भर के राज्यों के परिवहन तथा लोक निर्माण मंत्री और उच्चाधिकारी भाग ले रहे हैं। 

इस अवसर पर परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा सरकार राज्य के चहंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं को राज्य सरकार द्वारा समयबद्ध व बेहतर ढंग से पूर्ण किया गया है।

सम्मेलन के उपरान्त परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 34,800 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों को विकसित करने के लिए आरम्भ की गई भारतमाला परियोजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने के लिए केंद्र सरकार एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने प्रदेश में सड़कों, राजमार्गों, रज्जूमार्गों तथा लॉजिस्टिक पार्कों की स्थापना के लिए उदार वित्तीय सहायता प्रदान करने और प्रदेश में 7 रज्जूमार्ग पर्वतमाला परियोजनाएं स्थापित करने का भी आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने रज्जू मार्गों को शीघ्र ही स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को हिमाचल टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

प्रधान सचिव (उद्योग एवं परिवहन) आर.डी. नजीम, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग की मुख्य अभियंता अर्चना ठाकुर, मुख्य महाप्रबन्धक, हिमाचल प्रदेश रज्जूमार्ग एवं त्वरित परिवहन प्रणाली विकास निगम अजय शर्मा, मुख्य अभियन्ता (राष्ट्रीय राजमार्ग) पवन शर्मा, और परिवहन मंत्री के विशेष निजी सचिव राजेश भारजद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD