Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने स्मार्ट विलेज अभियान के अधीन गांवों में करवाए विकास कार्यों का निरीक्षण करने के दिए आदेश

मनरेगा के अधीन आंगनबाडी केंद्रों, स्कूलों के कार्यों को पहल देने के निर्देश

DC Jalandhar, Jaspreet Singh, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 08 Sep 2022

Last updated on: Sep 08, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने जिले के गांवों में चल रहे और पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का जायजा लेते हुए आज अधिकारियों को स्मार्ट ग्राम अभियान (एसवीसी) के तहत गांवों में हो चुके कार्यों का निरीक्षण करने के आदेश दिए। डिप्टी कमिशनर ने स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान सभी एसडीएम, जिला विकास और पंचायत अधिकारियों और सचिव जिला परिषद को गांवों में किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए और कहा कि योजना के अधीन जिले के गांवों पूरे किए कार्यों की स्वंय चैंकिग कर दफ्तर को रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित किया जाए। 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों की तरफ से 15 दिनों के भीतर गांवों का दौरा किया जाएगा, जिसके लिए अग्रिम योजना दफ्तर को भेजी जाए।डिप्टी कमिशनर ने कहा कि एसवीसी फेज-1 के दौरान 43.17 करोड़ की लागत से कुल 962 विकास कार्य शुरू किए गए, जो 100 प्रतिशत पूरे हो चुके है। इसी तरह एसवीसी फेज-2 के अधीन जिले में 3085 विकास कार्यों के लिए 159.83 करोड़ रुपये जारी किए गए, जिसमें से 2890 कार्य पूरे हो चुके है। 

उन्होंने अधिकारियों को चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं को समय पर पूरा किया जा सके, इसके साथ ही पूर्ण किए गए कार्यों का उपयोगिता प्रमाण पत्र पेश करने को भी कहा।मनरेगा के अधीन किए गए कार्यों का जायजा लेते हुए जसप्रीत सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत अधिक से अधिक कार्य किए जाएं और आंगनबाडी केंद्रों व स्कूलों के कार्यो को पहल दी जाए। इसके अलावा प्राप्त लक्ष्य के अनुसार मैनडेज बनाए जाए। 

इस बीच डिप्टी कमिशनर ने सांझा जल तैलाब, माडल खेल मैदान, पंजाब शहरी पर्यावरण सुधार कार्यक्रम (पीयूईआईपी), एसटीपी योजनाओं, स्मार्ट क्लास कार्यक्रम, मिड डे मील योजना की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर मेजर अमित सरीन, एसडीएम जै इंदर सिंह, बलबीर राज सिंह, रणदीप सिंह हीर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गुरप्रीत सिंह गिल, सचिव जिला परिषद सुखदीप कौर आदि उपस्थित थे।

 

Tags: DC Jalandhar , Jaspreet Singh , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD