Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ राज्य कर एवं आबकारी विभाग का मेगा जागरुकता कार्यक्रम

एक साथ 38 स्थानों पर आयोजित जागरुकता कार्यक्रमों में 4400 व्यापारियों और उद्यमियों ने लिया भाग

INDIA BOOK OF RECORDS, Himachal Pradesh, Bhanu Pratap, Subhasish Panda, Himachal Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 07 Sep 2022

Last updated on: Sep 07, 2022, 00:00 IST

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आम व्यापारियों, उद्यमियों, उद्योगपतियों और अन्य हितधारकों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए आज एक प्रदेशव्यापी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। 

विभाग के सभी 13 राजस्व जिलों के कुल 38 मुख्य स्थानों पर आयोजित इन जागरुकता कार्यक्रमों में करीब 4400 व्यापारियों, उद्योगपतियों, युवा उद्यमियों और अन्य हितधारकों ने भाग लेकर एक रिकॉर्ड कायम किया। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के इस प्रदेशव्यापी जागरुकता कार्यक्रम में रिकॉर्ड संख्या में भागीदारी को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। 

आज यहां प्रदेश सचिवालय के समिति कक्ष में आयोजित इस जागरुकता कार्यक्रम के समापन अवसर पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के मुख्य निर्णायक भानु प्रताप सिंह ने विधिवत रूप से इस रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा। 

इस अवसर पर विभाग के सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए सुभासीष पन्डा ने कहा कि आम व्यापारियों और नए उद्यमियों को जीएसटी के विभिन्न प्रावधानों और विशेषकर इसमें समय-समय पर होने वाले बदलावों के संबंध में अवगत करवाना अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में विभाग विशेष प्रयास कर रहा है और सभी हितधारकों के मार्गदर्शन के लिए नियमित रूप से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। 

प्रधान सचिव ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित प्रदेशव्यापी जागरुकता कार्यक्रमों में आम व्यापारियों, उद्यमियों, उद्योगपतियों और अन्य हितधारकों ने काफी उत्साह दिखाया तथा एक साथ इतनी बड़ी संख्या में भाग लेकर एक रिकॉर्ड कायम किया है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ सभी हितधारक भी बधाई के पात्र हैं। 

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सम्बन्ध में प्रतिभागियां से फीडबैक भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में विभाग प्रदेश भर के विभिन्न व्यापार मंडलों तथा अन्य हितधारकों के संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करके जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। 

इस अवसर पर राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त युनुस ने प्रदेशव्यापी जागरुकता कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। 

उन्होंने विभाग के अधिकारियों तथा जागरूकता कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त सुनील शर्मा, सहायक आयुक्त राकेश शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: INDIA BOOK OF RECORDS , Himachal Pradesh , Bhanu Pratap , Subhasish Panda , Himachal Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD