Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से परिवीक्षाधीन आईएएस एवं एचएएस अधिकारियों ने भेंट की

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Indian Administrative Services, IAS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 07 Sep 2022

Last updated on: Sep 07, 2022, 00:00 IST

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से आज यहां भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2021 बैच एवं के हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) के वर्ष 2022 बैच के परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनर्ज़) अधिकारियों तथा संबद्ध सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की। ये परिवीक्षार्थी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान, फेयरलॉन शिमला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासनिक अधिकारी के रूप में चयनित होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अधिकारियों से समर्पण, ईमानदारी और देशभक्ति की भावना के साथ समाजसेवा करने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगांे को प्रदान की जाने वाली सेवाएं और व्यवहार ही उनकी पहचान है। उन्होंने कहा कि मन में सेवा भाव रखकर देशहित में कार्य करना चाहिए। 

राज्यपाल ने कार्य संस्कृति, पर्यटन, उद्योग, पर्यावरण और प्रदेशहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की और विभिन्न क्षेत्रों में अपने विचार साझा किए। उन्होंने अधिकारियों से अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने जीवन में सकारात्मक रहने की सलाह देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित की गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए। हिपा के निदेशक ऋग्वेद ठाकुर, अतिरिक्त निदेशक ज्योति राणा तथा संयुक्त नियंत्रक विकास गुप्ता इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Indian Administrative Services , IAS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD