Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

Karnataka : बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने तटीय इलाकों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

Weather, Indian Meterological Department, IMD, Bengaluru, Karnataka, Red Alert, Bengaluru Weather
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 08 Sep 2022

Last updated on: Sep 08, 2022, 00:00 IST

बेंगलुरु में गुरुवार की सुबह से ही कई शहरों में मसूलाधार बारिश हो रही है। सरजापुर रोड और मराठाहल्ली हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बेंगलुरु में 11 सितंबर तक बारिश की चेतावनी जारी की है। 

बारिश ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। बेलंदूर, कैकोंद्रल्ली और सोलू झीलें उफान पर हैं। पानी रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहा है। अगर बारिश नहीं रुकी तो कई इलाकों में बाढ़ आ सकती है। इकोस्पेस बिजनेस पार्क में जलजमाव जारी है। 

अगर बारिश जारी रही तो मराठाहल्ली आउटर रिंग रोड पर बड़े ट्रैफिक जाम की आशंका है। बुधवार को बारिश थमने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। रात भर बारिश नहीं हुई, जिससे सरजापुर रोड पर जल स्तर काफी नीचे आ गया और ट्रेफिक सुचारू रूप से चलने लगा। 

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 11 सितंबर तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मसूलाधार बारिश से सिलिकॉन सिटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, खासकर बेंगलुरु पूर्व में महादेवपुरा और बोम्मनहल्ली क्षेत्रों में पीने के पानी की समस्या शुरू हो गई है। 

आपूर्ति और बुनियादी सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। कर्नाटक राज्य के और क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़ और उडुपी के तटीय जिलों को गुरुवार के लिए रेड अलर्ट दिया गया है। 

चिकमंगलूर, कोडागु और उत्तरी कर्नाटक के जिलों बेलगावी, बीदर और रायचूर में शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है और अधिकारियों ने तीन तटीय जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। 

बागलकोट, धारवाड़, गडग, हावेरी, कालाबुरागी, विजयपुरा, यादगीर, बीदर, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु ग्रामीण, चामराजनगर, हासन, दावणगेरे, मैसूर, मांड्या में 11 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Tags: Weather , Indian Meterological Department , IMD , Bengaluru , Karnataka , Red Alert , Bengaluru Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD