Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

भारत जोड़ो यात्रा की तरह राहुल गांधी को पार्टी का करना चाहिए नेतृत्व : Ashok Gehlot

Ashok Gehlot, Jaipur, Rajasthan, Rajasthan Congress, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कन्याकुमारी , 08 Sep 2022

Last updated on: Sep 08, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो गई है, राहुल गांधी सहित 117 भारत यात्री व उनके अलावा अन्य यात्रियों ने भी अपनी पद यात्रा शुरू कर दी है। यात्रा के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर इस मांग को दोहराया है कि राहुल गांधी को पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए। 

अशोक गहलोत नें आईएएनएस से कहा, "भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही राहुल गांधी को पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए, क्योंकि जिस शानदार तरह से यात्रा का आगाज हुआ है उसका अंजाम भी उसी तरह होगा। यात्रा में जो उत्साह दिख रहा है हमें अंदाजा है देशभर से लोग अपने साथ प्यार मोहब्बत का पैगाम भी लाए हैं।"

उन्होंने कहा, "देश मजबूत बनना चाहिए और देश की अखंडता बनी रहनी चाहिए इसके लिए इंदिरा गांधी व राजीव गांधी शहीद हो गए।"भाजपा के आरोपों पर उन्होंने कहा, "उदयपुर के चिंतन शिविर के बाद से ही भाजपा के लोग बौखला गए हैं क्योंकि उसी दौरान यात्रा की घोषणा हुई थी, तब से ही भाजपा की एक्टिविटी कांग्रेस के खिलाफ बढ़ गई है उसी ढंग से सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग भी कर रही है।"

कांग्रेस के अलावा तमाम सिविल सोसाइटी के लोग भी 150 दिन की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं, यह सभी साढ़े तीन हजार से ज्यादा किलोमीटर चलते हुए देश के 12 राज्यों से होकर गुजरेंगे। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा में सुबह राहुल गांधी के साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी बतौर यात्री शामिल हुए, हालंकी वह 150 दिन नहीं चलेंगे। 

भारत जोड़ो यात्रा में अलग-अलग राज्यों के लोग शामिल हैं। युवा यात्रियों से लेकर बुजुर्ग यात्री तक इसमें शामिल हुए हैं। 58 वर्षीय विजेंद्र सिंह महलावत राजस्थान राज्य से हैं, जो की यात्रियों में सबसे बुजुर्ग मुसाफिर हैं। 

तो वहीं 25 वर्षीय अरुणाचल प्रदेश के अजय जोम्बला सबसे युवा मुसाफिर हैं। सभी भारत यात्री कंटेनर में रुकेंगे इसलिए कंटेनर की उसी के अनुसार व्यवस्था भी की गई है। भारत जोड़ो यात्रा रोजाना 22 से 23 किमी का सफर तय करेगी। 

हर दिन दो चरणों में इस दूरी को तय किया जाएगा। इनमें रोज सुबह सात बजे यात्रा शुरू होगी और सुबह 10 बजे पहला ब्रेक होगा। वहीं विश्राम के बाद दोपहर में साढ़े तीन बजे से फिर यात्रा जारी रहेगी और शाम को सात बजे फिर रात्रि विश्राम के लिए ठहराव होगा।

 

Tags: Ashok Gehlot , Jaipur , Rajasthan , Rajasthan Congress , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD