Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

विदेशी राजनयिकों के साथ बैठक में बोले J.P. Nadda, भाजपा में है मजबूत आंतरिक लोकतंत्र और विचारधारा

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP President, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Sep 2022

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नौ देशों के राजनयिकों के साथ मुलाकात के दौरान यह दावा किया है कि भाजपा, भारत का ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें मजबूत आंतरिक लोकतंत्र और विचारधारा है। नड्डा ने कहा कि भाजपा में बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक, सभी चुनावों के माध्यम से चुने जाते हैं और भाजपा एकमात्र राजनैतिक संगठन है जिसने अपनी स्थापना के बाद से कभी भी अपनी विचारधारा और सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया है। 

'भाजपा को जानो' अभियान के पांचवे चरण के तहत जेपी नड्डा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में नौ देशों - दक्षिण अफ्रीका, पराग्वे,नीदरलैंड, मैक्सिको, कोलंबिया, इथियोपिया, कंबोडिया, मालदीव और माली के भारत में तैनात मिशन प्रमुखों के साथ बातचीत के दौरान उन्हें भाजपा के इतिहास, लंबी संघर्ष यात्रा, सफलता, चुनावी सफलता, विचारधारा और संगठन के आंतरिक लोकतंत्र की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य में काम कर रही भाजपा सरकारों की समाज उपयोगी उपलब्धियों से भी अवगत कराया।

बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान विदेशी राजनयिकों को 1951 के भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा की अब तक की यात्रा को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। बैठक में नड्डा ने इन मिशन प्रमुखों को भाजपा के कामकाज, संगठन और विचारधारा से अवगत कराते हुए कहा कि भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है वो दुनिया भर के सभी राजनीतिक दलों के साथ संबंध सुधारना चाहता है और इसलिए उन्होंने 'भाजपा को जानो' की यह पहल शुरू की है।

उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की कार्य संस्कृति के पांच स्तंभों, अंत्योदय और विकसित भारत के सबने को साकार करने के मंत्र के बारे में बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में भारत को बदलने का काम किया है और साथ ही दुनिया के कई देशों की भी बढ़-चढ़कर मदद की है। बताया जा रहा है कि बैठक में विदेशी राजनयिकों ने राजनीतिक दलों के बीच विचारों के आदान प्रदान और आपसी संपर्क बढ़ाने को लेकर भाजपा अध्यक्ष को कई सुझाव और सलाह देते हुए भाजपा के संघर्ष यात्रा और मोदी के नेतृत्व की सराहना भी की।

इस बातचीत के दौरान भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथवाले के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि, 6 अप्रैल 2022 को भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर जेपी नड्डा ने ' भाजपा को जानो' कार्यक्रम की शुरूआत की थी। 

इसके तहत आज के पांचवे चरण की मुलाकात को मिलाकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के देशों सहित अब तक 56 देशों के भारत में नियुक्त मिशन प्रमुखों के साथ मुलाकात कर चुके हैं।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD