Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा ग्रामीण विकास संबंधी केंद्रीय राज मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के साथ मुलाकात

केंद्र सरकार द्वारा पंजाब को मगनरेगा की देनदारियों के बकाया 262 करोड़ रुपए जल्द जारी करने का आश्वासन-कुलदीप सिंह धालीवाल

Niranjan Jyoti, Sadhvi Niranjan Jyoti, BJP, Bharatiya Janata Party, Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/नई दिल्ली , 07 Sep 2022

Last updated on: Sep 07, 2022, 00:00 IST

मगनरेगा की देनदारियों के बकाया फंड केंद्र से जारी करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्य के लक्ष्यों की मंजूरी और पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से सम्बन्धित अहम मुद्दों को लेकर पंजाब के ग्रामीण विकास, प्रवासी भारतीय मामले और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा आज ग्रामीण विकास संबंधी केंद्रीय राज मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के साथ स्थानीय कृषि भवन में मुलाकात की गई।  

मीटिंग के उपरांत मीडिया के साथ बातचीत करते हुए श्री धालीवाल ने बताया कि पंजाब में मगनरेगा स्कीम के अंतर्गत करवाए गए विकास कार्यों से सम्बन्धित मटीरियल की देनदारियों के बकाया 450 करोड़ रुपए में से 188 करोड़ रुपए केंद्र द्वारा बीती 5 सितम्बर को जारी कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को बाकी बचते 262 करोड़ रुपए जल्द जारी करने के लिए अपील की गई है। 

इसी तरह मगनरेगा के प्रशासनिक ख़र्च फंड को भी 6 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि यह फंड जल्द ही जारी करने संबंधी केंद्रीय राज मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया है।  धालीवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य को कोई अलग लक्ष्य अलॉट नहीं किया गया था, जिस कारण वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 25000 घरों का लक्ष्य प्राथमिकता के तौर पर प्रदान करने और इसके फंड जारी करने के लिए अपील की गई है, जिससे राज्य के बेघर, गरीब और जरूरतमंद परिवारों को घर मुहैया करवाए जा सकें।  

पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बहुत सी शर्तें पंजाब राज्य के अनुकूल नहीं हैं जिस कारण बहुत से लाभार्थी इसके दायरे से बाहर रह जाते हैं। हमने केंद्रीय राज मंत्री से अपील की है कि राज्यों की ज़रूरतों के अनुसार इस योजनाओं की कुछ शर्तों को आसान किया जाए।श्री धालीवाल ने मीटिंग के दौरान केंद्रीय राज मंत्री को बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र सरकार ने पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका के लिए 4644 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया है। 

केंद्र सरकार द्वारा पहली किश्त के तौर पर 477.68 लाख रुपए एस.सी. कम्पोनेंट के लिए जारी किए हैं, जबकि 683.42 लाख रपुए जनरल कम्पोनेंट के लिए जारी किए जाने बाकी हैं।  धालीवाल ने बताया कि मीटिंग के दौरान केंद्रीय राज मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा राज्य की इन माँगों का हल प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए आश्वासन दिया। 

मीटिंग के दौरान श्री धालीवाल और केंद्रीय राज मंत्री द्वारा राज्य के ग्रामीण विकास के अन्य पहलूओं संबंधी भी विचार किया गया। मीटिंग में ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के वित्त कमिश्नर के. शिवा प्रसाद, कंसलटेंट श्री राजीव मदान के अलावा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और अधिकारी मौजूद थे।  

 

Tags: Niranjan Jyoti , Sadhvi Niranjan Jyoti , BJP , Bharatiya Janata Party , Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD