Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मार्कफैड्ड को किफ़ायती दरों पर विश्व स्तरीय उत्पाद लोगों को मुहैया कराने के लिए कहा

सहकारी अदारे द्वारा बनाऐ लीची शहद, लीची जैम, मारकपिक और मारकफिनायल ( दोनों सैनेटरी उत्पाद) किये जारी

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Markfed
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Sep 2022

Last updated on: Sep 06, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मार्कफैड्ड अदारे को कहा कि लोगों की रसोई का बजट बचाने और तेज़ी से बढ़ती महँगाई की मार से बचाने के लिए उनको किफ़ायती दरों पर विश्व स्तरीय उत्पाद मुहैया करवाए।मार्कफैड्ड की तरफ से बनाऐ लीची शहद, लीची जैम, मारकपिक और मारकफिनायल ( दोनों सैनेटरी उत्पाद) जारी करने के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार के इस सार्वजनिक क्षेत्र के अदारे ने घी, रिफायंड तेल, चटनियाँ, बासमती चावल और अन्य मानक खाद्य वस्तुओं के साथ बाज़ार में अपनी अमिट छाप छोड़ी हैं। 

उन्होंने कहा कि लोगों को यह वस्तुएँ कम कीमतों पर मुहैया करवाने पर ध्यान केन्द्रित किया जाये जिससे बढ़ती महँगाई की मार से लोगों को कुछ हद तक बचाया जा सके। भगवंत मान ने कहा कि बड़े लोक हित में इस महान कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए बाग़बानी, मधु मक्खी पालन और अन्य कृषि सहायक धंधों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनकी किस्मत बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। 

उन्होंने कहा कि राज्य के मेहनती किसानों ने देश को अनाज उत्पादन में आत्म-निर्भर बना कर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। भगवंत मान ने कहा कि अब जब अनाज उत्पादन रुकावट के बिंदु पर पहुँच गया है तो समय की ज़रूरत है कि किसानों की आय को बढ़ाने के लिए फलों और सब्जियों का अधिक से अधिक उत्पादन किया जाये।

मुख्यमंत्री ने मिसालें देते हुये बताया कि सोहना लीची शहद राज्य के अंदर से खरीदा गया है और एफ. एस. एस. ए. आई. के मापदण्डों के अनुसार पंजाब बायोटैक्नालोजी इनक्यूबेटर लैब से और न्यूक्लियर मैग्नेटिक रैज़ोनैंस (एन.एम.आर.) प्रोफाईलिंग के लिए बरूकर लैब, जर्मनी से टैस्ट किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि लीची शहद किसी भी तरह की चीनी से मुक्त है और इसमें लीची फ़्रूट से निकलने वाले पराग होते हैं। 

उन्होंने कहा कि सोहना बलौसम लीची शहद को जालंधर स्थित मार्कफैड्ड के शहद प्लांट में प्रोसैस्स किया जाता है और शहद को डीगमिंग (पानी के द्वारा शुद्धीकरण) और डीवैकसिंग करने के बाद फ़िल्टर किये शहद को आकर्षक पैक में बंद किया जाता है। भगवंत मान ने कहा कि लीची जैम पंजाब के पठानकोट क्षेत्र में प्रमुख तौर पर उगाई जाने वाली लीची किस्म (जिसको देहरादूनी किस्म के तौर पर जाना जाता है) की प्रोसेसिंग करके तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि विलक्षण स्वाद वाली लीची जैम के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में तुरंत अपना प्रभाव छोड़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों के लिए कच्चा माल राज्य के किसानों से ही खरीदा गया है और मार्कफैड्ड जैसी सहकारी संस्थाओं के मज़बूत मंडीकरण ढांचे के साथ किसान बाग़बानी और सहायक धंधों को अपना कर अपनी किस्मत बदल सकते हैं। 

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार किसानों में कृषि सहायक धंधों को उत्साहित करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास कर रही है।इस दौरान विशेष मुख्य सचिव (सहकारिता) रवनीत कौर ने बताया कि यह उत्पाद सभी प्रमुख परचून विक्रेताओं, मार्कफैड्ड बाज़ारों और मार्कफैड्ड के बिक्री केंद्रों/ आऊटलैट्टों पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने आगे कहा कि मार्कफैड्ड द्वारा पेश किये मारकपिक और मारकफिनायल उत्पाद आई. एस. ओ. 9001: 2015 के अंतर्गत प्रमाणित हैं। 

उन्होंने कहा कि मारकपिक गुणवत्ता में मौजूदा ब्रांडों की अपेक्षा उत्तम है और दूसरे ब्रांडों के मूल्य मुकाबले लगभग 30 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इसी तरह मारकफिनायल गुणवत्ता के मापदण्डों को पूरा करता है और यह उत्पाद बेहतर सफ़ाई गुणों के कारण उपभोक्ता समर्थकी हैं।इस मौके पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए वेनू प्रसाद, रजिस्ट्रार सहकारी सोसायटियां पंजाब नीलकंठ अवध, मार्कफैड्ड के मैनेजिंग डायरैक्टर रामवीर, मार्कफैड्ड के अतिरिक्त मैनेजिंग डायरैक्टर राहुल गुप्ता, मार्कफैड्ड के मुख्य मैनेजर (मार्किटिंग) राकेश कुमार पोपली और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Markfed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD