Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल ने शिमला प्रेस क्लब के पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Sep 2022

Last updated on: Sep 06, 2022, 00:00 IST

राज्यपाल ने आज प्रेस क्लब शिमला अनाडेल शिमला के निकट ग्लेन में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने देवदार का एक पौधा रोपित किया। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों, क्षेत्र के प्रमुख लोगों और राजकीय उच्च विद्यालय अनाडेल के विद्यार्थियों ने लगभग 100 पौधे रोपित किए। 

राज्यपाल ने सामाजिक गतिविधियों के साथ पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए शिमला प्रेस क्लब की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल हम सभी को समाज के प्रति अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती है और क्लब कुशलतापूर्वक अपने कर्त्तव्य का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें कई उपहार दिए हैं और हमारा यह दायित्व बनता है कि हम इनका संरक्षण करें। हमें पौधरोपण जैसे कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा  लेना चाहिए और इस तरह के कार्यक्रम समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं। 

राज्यपाल ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिमला प्रेस क्लब ने उनके नशा निवारण अभियान में भाग लेने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि नशाखोरी की बढ़ती बुराई को रोकने के लिए सभी को मिल-जुलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। इसके लिए स्कूल और महाविद्यालय स्तर पर पुलिस विभाग के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रेस क्लब द्वारा इस दिशा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इससे पहले प्रेस क्लब शिमला के अध्यक्ष उज्ज्वल शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया।  

हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD