Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

पाकिस्तान के विकेटकीपर Mohammad Rizwan के दाएं घुटने का फॉलो-अप स्कैन होगा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mohammad Rizwan, Asia Cup, Asia Cup 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 06 Sep 2022

Last updated on: Sep 06, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान की भारत के खिलाफ एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में रोमांचक जीत में शानदार अर्धशतक बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के दाएं घुटने में चोट है और उनका फॉलो-अप स्कैन किया जाएगा। एशिया कप में रविवार की रात भारत के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हुए मोहम्मद रिजवान का एमआरआई स्कैन हुआ है। 

स्कैन का परिणाम आना अभी बाकी है। पाकिस्तानी टीम का मैनेजमेंट चाहता है कि किसी समस्या में फंसने को देखते हुए जरूरी एहतियात बरती जाए। भारत की पारी के 15वें ओवर में मोहम्मद हसनैन की बाउंसर को लपकने के लिए रिजवान हवा में कूदे थे लेकिन वह बुरी तरह से गिरे, जिससे उनके घुटने के ज्वाइंट में दर्द होने लगा। 

फिजियो के इलाज करने के बाद वह दोबारा से खड़े हो गए लेकिन उसके बाद भी कुछ देर तक वह लड़खड़ाते हुए चलते दिखे। उन्होंने पूरी कीपिंग की और उसके बाद ओपनिंग बल्लेबाजी करने आए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 90 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद में 71 रन बनाए।

पाकिस्तान के पहली पसंद के विकेटकीपर रिजवान को उनके जुझारूपन के लिए जाना जाता है। पिछले साल टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने से पहले उन्होंने छाती में इंफेक्शन की वजह से 36 घंटे दुबई के अस्पताल में बिताए थे। उन्होंने 67 रन बनाकर पाकिस्तान को 176 रनों तक पहुंचाया लेकिन ऑस्ट्रेलिया पांच विकेट से यह मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गई थी।

पाकिस्तान को एशिया कप में पहले से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाए। मोहम्मद वसीम जूनियर एशिया कप में पहले मैच से एक दिन पहले ट्रेनिंग के दौरान चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं बाद में शाहनवाज दहानी रविवार को भारत से मैच से एक दिन

पहले अनफिट घोषित कर दिए गए। रिजवान मैच के बाद सही दिखे लेकिन बुरी स्थिति के अंदेशे से बचने के लिए पाकिस्तान कोई जोखिम नहीं लेना चाहता, क्योंकि उनके पास बेंच पर कोई अन्य विकेटकीपर नहीं है। मोहम्मद हारिस को एशिया कप में नहीं चुना गया है, जबकि सरफराज अहमद रावलपिंडी में राष्ट्रीय टी20 कप में खेल रहे हैं।

पाकिस्तान का अगला मुकाबला सात सितंबर को शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा, इसके बाद नौ सितंबर को उनका सामना दुबई में श्रीलंका से होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mohammad Rizwan , Asia Cup , Asia Cup 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD