Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरताज की भावभीनी प्रस्तुतियों और प्रेरणादायी भाषणों के बीच एलपीयू ने मनाया राष्ट्रीय शिक्षक दिवस

एलपीयू के चांसलर डॉ अशोक मित्तल ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया, "अपने विद्यार्थियों का शानदार करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन करें"

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal,Teachers’ Day, Teachers Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 05 Sep 2022

Last updated on: Sep 05, 2022, 00:00 IST

भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को चिह्नित करते हुए, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने विभिन्न पहलुओं में अपने हजारों फैकल्टी सदस्यों के साथ राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया। एक प्रख्यात विद्वान, दार्शनिक, शिक्षक और राजनेता डॉ राधाकृष्णन को याद करते हुए; उनका यह कहना कि "देश में शिक्षकों को हमेशा सर्वश्रेष्ठ और जुझारू होना चाहिए तथा विद्यार्थियों को हर पग पर प्रोत्साहित करते रहना चाहिए।“ 

सभी लोगों के जीवन में शिक्षकों के अंतहीन योगदान का जश्न  मनाते हुए, एलपीयू के चांसलर डॉ अशोक कुमार मित्तल ने कैंपस और दुनिया भर के सभी शिक्षकों  को  दुनिया को हमेशा शांति और समृद्धि में रहने के लिए मार्गदर्शन करने के प्रति शुभकामनाएं दीं। डॉ मित्तल ने यह भी साझा किया कि विद्यार्थियों  के भविष्य को आकार देने के लिए शिक्षकों का प्रभाव हमेशा क्लास-रूम से कहीं आगे तक भी होता है। 

उन्होंने अनुसंधान, प्लेसमेंट, खेल, नवाचार आदि के विविध क्षेत्रों में बेंचमार्क स्थापित करने के लिए भी सभी को बधाई दी। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि वे अपने विद्यार्थियों को आगे शानदार करियर बनाने के लिए प्रेरित करते रहें।इस अवसर पर प्रख्यात  प्रेरक वक्ता सुनील केसवानी  ने एलपीयू के शिक्षकों की विशेष उपलब्धियों की सराहना की। 

कठोर कोविड -19 अवधि को याद करते हुए, उन्होंने 'एडवांटेज -21 वीं सदी के कौशल'  विषय को छुआ, और  सभी को  एक शिक्षक के रूप में रहने के साथ-साथ जीवन भर नया  सीखते रहने  के लिए प्रेरित भी किया। यह भी साझा किया कि समाज और विद्यार्थियों  के लिए सर्वश्रेष्ठ  योगदान देते रहें।समाज में शिक्षकों के योगदान को स्वीकार करते हुए, एलपीयू के विद्यार्थियों  ने भी अपने सम्मानित शिक्षकों के लिए बहुत सारे प्रदर्शन, नृत्य और शो किए। 

जश्न के मूड को और  चमक  देते हुए ; सूफी-गायन  वाले आइकन- सतिंदर सरताज ने भी कैंपस में अपने शानदार लाइव प्रदर्शन के माध्यम से एलपीयू के शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने कई मान्यता प्राप्त संगीतमई  व् प्रेरणादायी  गीतों  को  सभी के लिए प्रस्तुत किया ।

 

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Teachers’ Day , Teachers Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD