Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'Chup' का ट्रेलर जारी, सनी देओल और दुलकर सलमान अहम भूमिका में आएंगे नजर

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Chup, R Balki, Dulquer Salmaan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Sep 2022

Last updated on: Sep 05, 2022, 00:00 IST

दिग्गज विज्ञापन फिल्म निर्माता और निर्देशक आर. बाल्की द्वारा निर्देशित फिल्म 'चुप' का ट्रेलर सोमवार को जारी किया गया। फिल्म के ट्रेलर में एक ऐसे आर्टिस्ट की कहानी दिखाई गई है जो खतरनाक सीरियल किलर बन जाता है। 

इस सीरियल किलर की खास बात यह है कि यह किलर सिर्फ फिल्म क्रिटिक्स को टारगेट करता है। इसके मारने का स्टाइल भी एकदम हटकर है। यह सीरियल किलर पुरानी फिल्मों के जरिए अपने टारगेट को ढूंढता है और फिर उसी स्टाइल से उसे मारता है। 

मारने के बाद यह सीरियल किलर बॉडी पर अपना मार्क 'स्टार' छोड़ देता है। सनी देओल और दुलकर सलमान के अलावा इस फिल्म में पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की पटकथा आर. बाल्की ने लिखी है और इसका निर्देशन भी आर. बाल्की ही कर रहे हैं। 

इस फिल्म को गौरी शिंदे, होप फिल्ममेकर्स और पेन स्टूडियोज संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म इसी महीने 23 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए बाल्की ने कहा, मेरे पास कहानी के लिए यह विचार बहुत पहले से था और मुझे नहीं पता कि मैंने इसे लिखने और इसे स्क्रीन पर लाने में इतना समय क्यों लगाया। 

ट्रेलर रिलीज पर सनी ने एक बयान में कहा, "यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक दिलचस्प शूटिंग थी। इस कहानी के लिए बाल्की की सोच इतनी स्पष्ट थी कि शूटिंग के दौरान फिल्म की खास गति थी।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Chup , R Balki , Dulquer Salmaan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD